फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Summer arrived Sunday was hottest day of season drizzle expected between February 17th and 19th

Kanpur Weather: गर्मी ने दी दस्तक; सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, 17 से 19 फरवरी के बीच बूंदाबांदी के आसार

Mon, 16 Feb 2026 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 Feb 2026 09:39 AM IST
सार

Weather News: कानपुर में रविवार को पारा 27.5 डिग्री पहुंचने से सीजन की सबसे अधिक गर्मी रही। मौसम विभाग ने 17 से 19 फरवरी के बीच मंडल में बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Summer arrived Sunday was hottest day of season drizzle expected between February 17th and 19th
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर महानगर में रविवार को इस सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटे में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि रात का पारा एक डिग्री बढ़कर नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। जबकि 17 से 19 (फरवरी के बीच कानपुर मंडल में बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच दिन में हवा की रफ्तार आठ से नौ किमी प्रति घंटा रह सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रात के तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Summer arrived Sunday was hottest day of season drizzle expected between February 17th and 19th
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

तापमान में हल्का उतार चढ़ाव जारी रह सकता है
मौसम विशेषज्ञ डॉ एसएन सुनील पांडेय के अनुसार आने वाले दिनों में धूप तेज होने से गर्मी बढ़ सकती है। दिन और रात के तापमान में हल्का उतार चढ़ाव जारी रह सकता है। कल भी आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। किसान खेतों में नमी बनाये रखें। अगले 24 घंटे में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Summer arrived Sunday was hottest day of season drizzle expected between February 17th and 19th
,kanpur weather update - फोटो : amar ujala

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान वाले पांच जिले

  • बांदा- 31.2 डिग्री
  • झांसी- 30 डिग्री
  • आगरा- 29.8 डिग्री
  • हमीरपुर- 29.2 डिग्री
  • प्रयागराज- 28.4 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed