फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather News: Winds from the mountain dropped the temperature

Kanpur Weather: पहाड़ से आई हवाओं ने 4.2 डिग्री गिराया पारा, धूप के बीच अचानक से बढ़ी ठंडक

Mon, 13 Feb 2023 08:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Feb 2023 08:23 AM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Kanpur Weather News: Winds from the mountain dropped the temperature
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कई दिनों की तेज गर्मी के बाद रविवार को बर्फीली हवाओं से दोपहर बाद मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 25 डिग्री और रात का पारे में एक डिग्री कमी के साथ तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे के बीच हवाओं की रफ्तार तीन गुना बढ़कर 6.2 किमी प्रति घंटा रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में का मौसम नम हुआ है। बताया कि अगले 15 फरवरी के तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। इससे कानपुर मंडल के अधिकांश जिलाें में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed