फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather, Monsoon arrived but rained only in half the city, warning of thunderstorm and lightning

Kanpur Weather Update: मानसून आया पर आधे शहर में ही हुई बारिश, अगले 24 घंटों में आंधी और बिजली की चेतावनी

Sat, 29 Jun 2024 11:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Jun 2024 11:33 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिनों से झांसी और ललितपुर के आसपास मानसून आकर ठिठक गया था। शुक्रवार को दोपहर के बाद कानपुर में मानसून आया है। इस बार कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Kanpur Weather, Monsoon arrived but rained only in half the city, warning of thunderstorm and lightning
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को मानसून कानपुर पहुंच गया। हालांकि पहली मानसूनी बारिश सिर्फ आधे शहर में हुई। सबसे ज्यादा बारिश दक्षिण क्षेत्र में हुई, अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी ही हुई। शाम तक कुल 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बिजली कड़कने और 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश की ओर से आया मानसून पांच घंटे के अंतराल में आधे उत्तर प्रदेश में पहुंच गया।

विज्ञापन

देर रात तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानसून पहुंच गया है। कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया के अलावा इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में अगले 24 घंटों में बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी आने के आसार हैं। सीएसए के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पिछले तीन दिनों से झांसी और ललितपुर के आसपास मानसून आकर ठिठक गया था। शुक्रवार को दोपहर के बाद कानपुर में मानसून आया है। इस बार कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

सात दिन देरी से आया मानसून
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार मानसून सात दिन की देरी से कानपुर पहुंचा। 2023 में मानसून 21 जून को आ गया था, लेकिन बारिश का सिलसिला विलंब से शुरू हुआ था। अभी तक सबसे ज्यादा देरी से मानसून वर्ष 2022 में 20 जुलाई को आया था। मौसम विभाग के अनुसार, अभी तक सबसे जल्दी मानसून वर्ष 2011 और 2014 में 12 जून को आया था।

प्रदेश में सबसे गर्म रहा कानपुर
मानसून आने के बावजूद महानगर में दिन और रात का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा 42.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दूसरे स्थान पर प्रयागराज है। यहां अधिकतम 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले भी कानपुर का तापमान कई बार प्रदेश में सर्वाधिक जा चुका है। इस सीजन में 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पारा जा चुका है।

विज्ञापन

सात साल बाद फिर 28 जून को आया मानसून

  • 2023 में-21 जून
  • 2022 में 20 जुलाई
  • 2021 में 18 जून
  • 2020 में 24 जून
  • 2019 में 25 जून
  • 2018 में 26 जून
  • 2017 में 28 जून
  • 2016 में 20 जून
  • 2015 में 26 जून
  • 2014 में 12 जून
  • 2013 में 17 जून
  • 2012 में 4 जुलाई
  • 2011 में 12 जून

बारिश हुई तो 100 एक्यूआई से नीचे आई प्रदूषण की मात्रा
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से शहर में प्रदूषण की मात्रा 100 एक्यूआई से नीचे आ गई है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए प्रदूषण मापक यंत्र में शुक्रवार को शहर प्रदूषण ग्रीन जोन में आ गया। ग्रीन जोन सबसे बेहतर पर्यावरण माना जाता है। इसे हर रंग से इंगित किया जाता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार नेहरू नगर में प्रदूषण की मात्रा 67 एक्यूआई, किदवई नगर क्षेत्र में 75 एक्यूआई और कल्याणपुर क्षेत्र में 75 एक्यूआई रिकार्ड की गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 29, 30 जून और पहली जुलाई को लगातार तेज बारिश की संभावना है। कानपुर सहित पूरे मंडल और यूपी के दूसरे जिलों में इसका असर दिखेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रह सकता है। मानसून इस बार देरी से जरूर आया है लेकिन बारिश जमकर हो सकती है।  -डॉ. एसएन सुनील पांडेय मौसम विशेषज्ञ सीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed