फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather , Monsoon active again, rain in the afternoon, the weather will remain like this for the next t

Kanpur Weather Update: मानसून फिर से सक्रिय! दिन में धूप...दोपहर में झमाझम, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Sat, 19 Aug 2023 03:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Aug 2023 03:18 PM IST
सार

Weather News: इस सीजन में मानसून वाले बादल बनने के बावजूद बारिश ज्यादा नहीं हुई है। जून से लेकर पांच अगस्त तक की बात करें, तो बारिश में इस बार 29 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। समय से बारिश नहीं होने से धान की फसलों को भी संकट पैदा हो गया।

विज्ञापन
Kanpur Weather , Monsoon active again, rain in the afternoon, the weather will remain like this for the next t
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों में अभी तक करीब 30 मिमी बारिश हो चुकी है। स्थानीय मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अभी 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। बारिश की वजह से दिन का तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।

विज्ञापन

इस बीच शहर से होकर निकली गंगा में बाढ़ का पानी खतरे के निशान तक पहुंच रहा है। जिलाधिकारी विशाख जी ने सिंचाई विभाग की टीम के साथ सुबह दुबारा निरीक्षण कर, गंगा किनारे के लोगों को सुरिक्षत स्थान पर प्रवास के लिए व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। गंगा में नौकायन पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब 15 दिनों के बाद शुक्रवार को दिन में रिमझिम बारिश से उमस बढ़ गई। हालांकि रात में कुछ देर के लिए हुई झमाझम बारिश से कुछ राहत मिली। कुल 20 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक इसी तरह की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में 29 प्रतिशत की कमी दर्ज
इस सीजन में मानसून वाले बादल बनने के बावजूद बारिश ज्यादा नहीं हुई है। जून से लेकर पांच अगस्त तक की बात करें, तो बारिश में इस बार 29 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। समय से बारिश नहीं होने से धान की फसलों को भी संकट पैदा हो गया। लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश से प्रभावित धान की फसल को जीवनदान मिला है।

हवाओं की गति और दिशा में सुधार
मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय का कहना है पिछले काफी दिनों से अल नीनो के प्रभाव से बारिश नहीं हो पा रही थी। फिलहाल हवाओं की गति और दिशा में सुधार होने से बारिश का मौसम बन गया है। जो अगले दो दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। इस बीच दिन में अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

12 सबस्टेशनों में फॉल्ट, छह लाख लोग परेशान
शुक्रवार सुबह हुई बारिश की वजह से शहर के 12 सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति बाधित रही। हाईटेंशन लाइन, फीडरों और इंसुलेटरों में फॉल्ट हुए। इससे करीब छह लाख लोगों को तीन से छह घंटे तक बिजली नहीं मिली। जरीब चौकी डिवीजन के चमनगंज सबस्टेशन से बिजली सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रही।

मेट्रो के काम की वजह से भी दिक्कत
सुबह के वक्त आलूमंडी के चीनापार्क सबस्टेशन की बिजली भी बाधित रही। मेट्रो के काम की वजह से नौबस्ता से आ रही लाइन बारादेवी में और आजादनगर से आ रही लाइन गुरुदेव चौराहे पास फॉल्ट से बंद हो गई। लालबंगला शिवकटरा की बिजली हाईटेंशन लाइन के जलने की वजह से शाम पांच बजे बंद हुई।

इन इलाकों में देर रात आपूर्ति बहाल
यहां देर रात आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे शांतिनगर, फूलबाग और कैंट क्षेत्र की बिजली भी बाधित रही। लाइन टूटने से किदवईनगर एच ब्लॉक शनिदेव मंदिर के आसपास बिजली शाम छह बजे बंद हो गई और रात नौ बजे बहाल हो सकी। पराग डेयरी साकेतनगर, कांजीखेड़ा, नया चौक, शास्त्रीनगर, बर्रा चार, शारदानगर की बिजली तीन से पांच घंटे तक बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed