फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: Heat will increase for three more days, then weather will change

Kanpur Weather: तीन दिन और बढ़ेगी गर्मी, फिर बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 17 May 2023 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 May 2023 10:51 PM IST
सार

सीएसए मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में ठहरा पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ा है। इसके असर से बादल आ सकते हैं। इससे बूंदाबांदी, हल्की बारिश हो सकती है। इससे उमस भरी गर्मी और बढ़ेगी।

विज्ञापन
Kanpur Weather: Heat will increase for three more days, then weather will change
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कानपुर समेत आसपास के शहरों में तपिश दो-तीन दिन और बढ़ेगी। पारा दो-तीन डिग्री और उछाल मार सकता है। इसके बाद मौसमी गतिविधियां बदलेगीं। मौसम विज्ञानी इसे गर्मी की चरम अवधि मान रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में ठहरा पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ा है। इसके असर से बादल आ सकते हैं। इससे बूंदाबांदी, हल्की बारिश हो सकती है। इससे उमस भरी गर्मी और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग का आकलन है कि इस बार मानसून चार दिन से एक सप्ताह तक पिछड़ सकता है। कानपुर परिक्षेत्र में मानसून 28-29 जून को आता है।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह 17 मई के सामान्य औसत तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं रात तक न्यूनतम तापमान सामान्य औसत 24.6 डिग्री सेल्सियस के बराबर चल रहा है। डॉ. पांडेय ने बताया कि प्रशांत महासागर में अल-लीनो आ गया है। यह एक मौसमी गतिविधि होती है जिसका प्रभाव माहौल पर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 41 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.4 डिग्री सेल्सियस

गर्मी से बचाव
- सर्दी-गर्मी से बचें, ठंडे कमरे से अचानक बाहर न निकलें।
- बाहर निकलें तो पीने का पानी साथ रखें।
- घर से खूब पानी पीकर निकलें।
- गरिष्ठ भोजन न करें, पेय पदार्थ ज्यादा लें।
- टोपी, सनग्लास और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed