फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: Chance of rain and hailstorm in Kanpur for two days

Kanpur Weather: अभी दो दिन कानपुर समेत आसपास के शहरों में बारिश व ओले गिरने की संभावना

Sun, 02 Apr 2023 11:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Apr 2023 11:41 AM IST
सार

सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन सुबह या रात के समय तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार रात में यदि तापमान बढ़ता है तो सुबह के समय ओले पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Kanpur Weather: Chance of rain and hailstorm in Kanpur for two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूमघ्य सागर से उठी गरम चक्रवाती हवाओं से कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदल गया। शनिवार को 12 घंटे के अंतराल में शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में 33.2 मिमी बारिश हुई थी। शनिवार को सुबह से धूप रही, लेकिन हवा में नमी होने वजह से दिन और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी रही। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अभी भी अगले 48 घंटे बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


रविवार सुबह आसमान साफ रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन सुबह या रात के समय तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार रात में यदि तापमान बढ़ता है तो सुबह के समय ओले पड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार अरब सागर और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नम हवाएं उत्तर प्रदेश में आ रही हैं। मध्य क्षेत्र में हवा का रुख अभी बना हुआ है। इसकी वजह से जहां भी तापमान अधिक होगा, वहां गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस बीच बारिश और धूप के बीच हवा में अधिकतम नमी 90 व न्यूनतम 58 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed