फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ward maid's body found in hospital, suspected to have been injected with poison

Kanpur: हॉस्पिटल में मिला वार्ड आया का शव, जहरीला इंजेक्शन लगाने की आशंका

Sun, 17 Aug 2025 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Aug 2025 09:33 PM IST
सार

Kanpur News: वार्ड आया का शव हॉस्पिटल में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  

विज्ञापन
Kanpur: Ward maid's body found in hospital, suspected to have been injected with poison
चांदनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाजपतनगर स्थित एक हॉस्पिटल के तीसरे तल पर स्थित 307 नंबर प्राइवेट रूम के बाथरूम में रविवार की सुबह वॉर्ड आया का शव पड़ा मिला। पुलिस ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर जान देने की आशंका जताई है। आया छह साल से रावतपुर में एक महिला के परिवार के साथ रह रही थी। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची मां ने उस महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। लाजपतनगर के हॉस्पिटल में वॉर्ड आया के पद पर एक महीने से नौकरी कर रही थी। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची मां ने बताया कि
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला सिवान के गोपालगंज सासामऊ निवासी युवती की मांग राबिया पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंची। उसने बताया कि पति बिस्मिल्लाह की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों साहिल और राहिद को पाल रही है। बेटी चांदनी चांदनी (21) छह साल पहले नौकरी करने के लिए शहर आई थी। आरोप लगाया है कि रावतपुर में रहने वाली लक्ष्मी गुप्ता अपने घर में रखे थी। उसका बेटा शादी का दबाव बना रहा था। उसने अपने परिवार के साथ मिलकर बेटी की हत्या की है। वहीं, लक्ष्मी गुप्ता का कहना है कि पहले उनका बेटा अभय सर्वोदयनगर स्थित एक हॉस्पिटल में चांदनी के साथ काम करता था।
विज्ञापन

Kanpur: Ward maid's body found in hospital, suspected to have been injected with poison
आरोप लगाती चांदनी की मां राबिया - फोटो : अमर उजाला
दोनों की वहीं पर मुलाकात हुई और प्रेमसंबंध हो गए। चांदनी ने बताया था कि यदि वह मां के बुलाने पर बिहार वापस गई तो वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने चांदनी की मां को कई बार फोन करके शहर आकर दोनों बच्चों की शादी करने की बात कही लेकिन वह तैयार थीं। रविवार सुबह उन्हें चांदनी की मौत की जानकारी पुलिस ने दी।

 

Kanpur: Ward maid's body found in hospital, suspected to have been injected with poison
अस्पताल में कर्मचारियों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नजीराबाद इंस्पेक्टर राजकेसर के अनुसार, रविवार की सुबह जब डयूटी बदली तो चांदनी कहीं नजर नहीं आई। इस कारण स्टॉफ ने उसे ढूंढना शुरू किया। बाथरूम का दरवाजा बंद होने पर शंका हुई तो दरवाजा तोड़ा गया। वहां जमीन पर चांदनी के शव पड़ा मिला। पुलिस को मौके पर इंजेक्शन व कुछ दवाएं मिली हैं। प्रथम दृष्टया बाथरूम में जहरीला इंजेक्शन लगाकर सुसाइड करना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम वीडियोग्राफी और पैनल से कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में कारण पता नहीं चलने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

Kanpur: Ward maid's body found in hospital, suspected to have been injected with poison
वार्ड आया की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
दोनों में जमकर हुई बहस और गालीगलौज
शाम चार बजे दोनों पक्ष पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। चांदनी की मां राबिया का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं चांदनी को अपनी मुंह बोली बेटी मानने वाली लक्ष्मी खुद को कोस रहीं थी। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। इस दौरान कई बार गालीगलौज होने लगी। महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों को अलग कर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed