फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Wanted elder brother of a 'D2 Gang' member arrested

Kanpur: डीटू गैंग के सदस्य का इनामिया बड़ा भाई गिरफ्तार, महिला से पांच लाख की रंगदारी मांगने का है आरोप

Tue, 30 Jun 2026 08:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 30 Jun 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Wanted elder brother of a 'D2 Gang' member arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद पति की जमानत कराने को लेकर महिला से पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले डीटू गैंग के सदस्य और चमनगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू बदमाश के बड़े भाई 25 हजार के इनामिया गुड्डू उर्फ मुड्डी उर्फ जियाउद्दीन को अनवरगंज पुलिस ने सात माह बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अनवरगंज के बांसमंडी निवासी रहनुमा बानो ने 16 नवंबर 2025 को दर्ज रिपोर्ट में बताया कि हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन पर एक जुलाई को जानलेवा हमला हुआ था। उसने उनके पति मो. नविद का नाम रुपये ऐंठने की नीयत से लिखा दिया था। पुलिस ने पति को जेल भेज दिया। बाद में चमनगंज पुलिस ने सबलू को एक रंगदारी के मामले में जेल भेज दिया था। पीड़िता के अनुसार जेल में सबलू ने पति से जमानत कराने के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। पति ने दहशत में सबलू से रुपये देने की हामी भर दी थी।
विज्ञापन

 

इसके बाद सबलू के गुर्गे शानू लफ्फाज, इरफान चूड़ी, गुफरान उर्फ पोपे, गुड्डू उर्फ मुड्डी ने उनके एक लाख रुपये जबरन वसूल लिए थे। अनवरगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी। सभी आरोपी जेल भेज दिए गए। जियाउद्दीन फरार था। उस पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed