{"_id":"61f501c95d4c9e54115c6215","slug":"kanpur-viral-load-is-increasing-in-corona-infected-patients-two-died-234-new-infected-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: संक्रमित मरीजों में बढ़ रहा वायरल लोड, दो की मौत, 234 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: संक्रमित मरीजों में बढ़ रहा वायरल लोड, दो की मौत, 234 नए संक्रमित मिले
Sat, 29 Jan 2022 04:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 Jan 2022 04:03 PM IST
सार
सीएमओ के दावे के अनुसार विशेष सर्विलांस अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में 887 टीमों ने 108711 घरों का सर्वे किया। कोरोना जैसे लक्षणों वाले 210 व्यक्ति चिह्नित किए गए पर किसी की भी जांच के लिए सैंपल नहीं लिया गया।
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से दो की मौत, 234 संक्रमित मिले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है लेकिन संक्रमित मरीजों में वायरल लोड बढ़ रहा है। इसके चलते शुक्रवार को दो और मरीजों की मौत हो गई। कोरोना से अब तक 1914 मरीजों की मौत हो चुकी है। आईआईटी, मेडिकल कॉलेज, रेलवे कॉलोनी सहित विभिन्न मोहल्लों में जांच के दौरान शुक्रवार को 234 नए संक्रमित मरीज मिले।
घाटमपुर निवासी 57 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला हैलट में भर्ती थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यहीं पर कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय वृद्ध की भी मौत हो गई है। हालांकि कोरोना पोर्टल में रात तक मौत का आंकड़ा नोटिफाइड नहीं हुआ।
हैलट की मेटरनिटी विंग में बने कोविड अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। हैलट में 32 संक्रमित भर्ती हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की जा रही जांच में आईआईटी में संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
हालांकि शहर में ओमिक्रॉन का कोई नया मरीज नहीं मिला। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटे में 674 मरीजों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। शहर में सक्रिय मरीज अब 2832 रह गए हैं।
कोरोना जैसे लक्षणों वाले मरीज चिह्नित किए पर सैंपल नहीं लिए
सीएमओ के दावे के अनुसार विशेष सर्विलांस अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में 887 टीमों ने 108711 घरों का सर्वे किया। कोरोना जैसे लक्षणों वाले 210 व्यक्ति चिह्नित किए गए पर किसी की भी जांच के लिए सैंपल नहीं लिया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में 573 टीमों ने 49103 घरों का सर्वे किया, जिनमें कोरोना जैसे लक्षणों वाले 263 व्यक्तियों को चिह्नित किया गया पर किसी का सैंपल नहीं लिया गया। सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत काम कर रही टीम का काम सूचना देना है। सैंपल दूसरी टीम लेती है।
बीते 24 घंटे में 7013 नमूने लिए गए। इनमें से 2620 की एंटीजन जांच की गई, जिनमें से 43 में संक्रमण की पुष्टि हुई। अन्य सैंपल आरटीपीसीआर, ट्रू-नॉट, सीवी नॉट जांच के लिए भेजे गए हैं।