{"_id":"68efd8806293b2e49b0c69ba","slug":"kanpur-viral-fever-outbreak-two-deaths-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वायरल फीवर का प्रकोप, बुखार से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वायरल फीवर का प्रकोप, बुखार से दो लोगों की मौत
Wed, 15 Oct 2025 10:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:56 PM IST
सार
भीतरगांव में महीने भर के अंदर बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। बुखार के बाद रोगियों को निमोनिया हो रहा।
विज्ञापन
अंजली की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वायरल फीवर का प्रकोप बना हुआ है। बुधवार को बुखार के दो रोगियों की मौत हो गई। भीतरगांव के कीसाखेड़ा गांव में महीने भर के अंदर यह तीसरी मौत है। इसके अलावा कल्याणपुर में एक रोगी की मौत हुई है। हैलट ओपीडी में सबसे अधिक संख्या बुखार के रोगियों की रही। बुखार के बाद रोगियों को निमोनिया हो रहा है। इसके अलावा सांस की नली में सूजन आ रही है। हैलट इमरजेंसी में छह रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
भीतरगांव विकास खंड के पांडु नदी किनारे बसे कीसाखेड़ा गांव में बुधवार को बुखार रोगी अंजली (16) पुत्री राजेश निषाद की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अंजली को 10 दिन से बुखार आ रहा था। उसका उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। गांव में इसके पहले बुखार से पीड़ित रामदेवी निषाद (50) और बलगर पासी (73) की मौत हुई है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मनीष तिवारी ने बताया बुधवार को कीसाखेङा गांव में चौथी बार स्वास्थ्य कैंप लगाकर रोगियों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
कल्याणपुर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे आजादनगर क्षेत्र के रहने वाले राजेश (61) की मौत हो गई है। उनको बुखार के साथ सांस फूलने के लक्षण आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने बताया कि निमोनिया हुआ है। बुधवार तड़के मौत हो गई। सांस की दिक्कत लेकर हैलट की मेडिसिन ओपीडी में भी रोगी आए। डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्रोंकाइटिस के रोगी बढ़ गए हैं। रोगियों को एलर्जी के कारण सांस की नली में सूजन आ जा रही है। पुराने सांस रोगियों को अस्थमा का अटैक पड़ रहा है। रोगियों का इलाज इमरजेंसी में चल रहा है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि सीजनल वायरल संक्रमण है। इलाज के साथ लोगों को रोगों से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन