फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence Update, Second notice to illegal hostel of Hayat's mother, hearing to be held on 19

Kanpur Violence Update: हयात की मां के अवैध हॉस्टल को दूसरा नोटिस, 19 को होगी सुनवाई

Sun, 10 Jul 2022 12:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Jul 2022 12:50 AM IST
सार

कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी की मां के अवैध हॉस्टल को दूसरा नोटिस भेजा गया है। बता दें कि ध्वस्तीकरण से बचने के लिए पूर्वांचल हॉस्टल का केडीए में शमन मानचित्र दाखिल किया गया, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Kanpur Violence Update, Second notice to illegal hostel of Hayat's mother, hearing to be held on 19
हयात जफर हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में परेड बवाल के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी की मां सहीदा जफर के हितकारी नगर में अवैध रूप से बने हॉस्टल को केडीए ने दूसरा नोटिस दिया है। सुनवाई की तारीख 19 जुलाई तय की गई है। उधर, इस हॉस्टल को ध्वस्तीकरण से बचाने के लिए विकास प्राधिकरण में शमन मानचित्र दाखिल किया गया है।

विज्ञापन

यह मानचित्र सहीदा की मां ने दाखिल किया है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। फिर भी हॉस्टल का अशमनीय हिस्से का ढहाया जाना लगभग तय है। हितकारी नगर, काकादेव स्थित परिसर संख्या 1117/पी/42 में स्व. जफर हाशमी की पत्नी सहीदा जफर के तीन हॉस्टल है।
विज्ञापन

करीब 200 वर्गमीटर में बने इस हॉस्टल का नाम पूर्वांचल हॉस्टल है। 40 कमरों वाले इस हॉस्टल में पहले पूर्वांचल का बोर्ड लगा था। 14 जून को इसमें अवैध निर्माण के संबंध में उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के तहत पहला नोटिस चस्पा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार को पड़ताल की, तो इस हॉस्टल में न तो बोर्ड लगा था और न नोटिस चस्पा मिला। मामले की सुनवाई 30 जून को थी। अब केडीए ने दूसरा नोटिस जारी किया है। अवैध निर्माणकर्ता भवन स्वामी को 19 जुलाई को मुख्य अभियंता रोहित खन्ना के कार्यालय में जवाब दाखिल करने के लिए बुलाया गया है।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार नियमानुसार तीन नोटिस जारी करने पर भी संतोषजनक जवाब और निर्माण वैध होने संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, तो अवैध निर्माण खुद ध्वस्त करने के लिए नोटिस दिया जाएगा। ऐसा नहीं किया गया तो केडीए ध्वस्त करेगा। इसका पूरा खर्च निर्माणकर्ता से वसूला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed