फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence: Properties of Haji Wasi and Mukhtar Baba searched

नई सड़क बवाल: हाजी वसी व मुख्तार बाबा की तलाशी गई संपत्तियां, मिला गेस्ट हाउस, जब्नीकरण की तैयारी

Thu, 23 Mar 2023 09:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Mar 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Violence: Properties of Haji Wasi and Mukhtar Baba searched
मुख्तार बाबा - फोटो : अमर उजाला

महाराजगंज जेल में सपा विधायक इरफान सोलंकी गैंग के साथ ही अब पुलिस नई सड़क बवाल के मामले में जेल में बंद बिल्डर हाजी वसी गैंग की संपत्तियां गैंगस्टर के तहत जब्त करेगी। इसी क्रम में पुलिस की टीम ने हाजी वसी और मुख्तार बाबा की उन्नाव में स्थित संपत्तियों को चिंहित की है। पुलिस अब इन संपत्तियों के दस्तावेज जुटा रही है। इसके लिए पुलिस की एक टीम गुरूवार को उन्नाव सदर तहसील जाएगी।

विज्ञापन


जल्द ही पुलिस गैंगस्टर के सभी आरोपियों की संपत्तियां जब्त करेगी। बीते वर्ष तीन जून को नई सड़क व चंद्रेश्वर हाता के पास जुमे की नमाज के बाद उपद्रव हुआ था। बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा और बिल्डर हाजी वसी ने क्षेत्र में हिंदुओं के एक मात्र चंद्रेश्वर हाता खाली कराने के लिए एक करोड़ रुपये में सौदा किया था। इसे लेकर भाजपा प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा की टिप्पणी को आधार बनाकर बाजार बंदी की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन

 

बाजार बंदी के विरोध को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते उपद्रव में बदल गया था। बवालियों ने पुलिस पर पथराव, फायरिंग और बमबाजी भी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमे दर्ज करके बाजार बंदी की अपील करने वाले मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी, जावेद अहमद, बाबा बिरयानी रेस्टोरेंट के मालिक मुख्तार बाबा, बिल्डर हाजी वसी समेत कई लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

इस मामले में करीब सात माह पहले पुलिस ने बिल्डर हाजी वसी को गैंग लीडर बनाते हुए, बाबा बिरयानी रेस्टोरेंट के मालिक मुख्तार बाबा, डी-टू के अकील खिचड़ी और शफीक को सदस्य बनाकर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद हाजी वसी के खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा काननू) की कार्रवाई की थी। गैंगस्टर के मुकदमे की जांच चल रही है। मामले की जांच बजरिया थाना प्रभारी को सौंपी गई थी।

अब सपा विधायक इरफान गैंग की तरह ही पुलिस हाजी वसी गैंग की भी अपराध से अर्जित की गई संपत्तियां चिह्नित करके जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी। संपत्तियों के जांच में जुटे इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस अब आरोपियों की संपत्तियां जब्त करने का काम कर रही हैं। इसी क्रम में पुलिस की टीम उन्नाव के पीपरखेड़ा गांव पहुंची थी। जहां पुलिस को हाजी वसी और मुख्तार बाबा के फार्म हाउस की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों संपत्तियों के भौतिक सत्यापन किया। गुरुवार को पुलिस की टीम सदर तहसील में संपर्क कर संपत्तियों का दस्तावेज खंगालेगी। इसके बाद इसे जब्तीकरण की जद में लाया जाएगा।

तहसील से नहीं मिल रही मदद
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीम भौतिक सत्यापन के बाद जब सदर तहसील पहुंची तो वहां मौजूद संबंधित अधिकारियों ने काेई सपोर्ट नहीं किया। आशंका है कि आरोपियों से उनकी अच्छी पैठ है। लिहाजा पुलिस की टीम अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की तैयारी कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed