फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, Police inquired about many acquaintances of Vasi, recorded statements of many in Chamanganj

Kanpur Violence: पुलिस ने वसी के कई परिचितों के बारे में की पूछताछ, चमनगंज में कईयों के दर्ज किए बयान 

Fri, 08 Jul 2022 10:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Jul 2022 10:43 AM IST
सार

नई सड़क पर हुए उपद्रव में गिरफ्तार बिल्डर हाजी वसी के कई परिचितों के बारे में पुलिस द्वारा पूछताछ की गई है। वहीं, पुलिस की टीम ने चमनगंज में कईयों के बयान भी दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन
Kanpur Violence, Police inquired about many acquaintances of Vasi, recorded statements of many in Chamanganj
बिल्डर हाजी वसी और हयात जफर हाशमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने पांच जून को हयात और उसके चार साथियों को जेल भेजा गया था। उसके बाद पुलिस का शिंकजा कसा और मुख्तार बाबा फिर नाटकीय ढंग से हाजी वसी की लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी हो गई थी। 

विज्ञापन

गुरूवार को हाजी वसी के परिवार और सदस्यों पर दर्ज मुकदमों को लेकर पुलिस की एक टीम उसके  चमनगंज वाले घर पहुंची। सादी वर्दी में पहुंची पुलिस ने हाजी वसी के कई पहचान वालों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस ये जानने का प्रयास कर रही है कि बवाल के दिन हाजी वसी शहर में था की नहीं। यदि था तो उसकी क्या भूमिका रही। 
विज्ञापन

बवाल में फंडिंग को लेकर शुरू हुई जांच
नई सड़क बवाल के मामले में फांडिंग के आरोपी हाजी वसी, उसके बेटे रहमान, बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा कानपुर जेल में बंद है। गुरूवार को हाजी वसी और उसके बेटे को एक ही बैरक में रखने की अफसरों को जानकारी हुई, तो इस मामले में जरूरी कदम उठाने के निर्देष दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पुलिस कमिश्नर  विजय सिंह मीणा ने साफ शब्दों में कहां फांडिंग में हाजी वसी ने जफर हयात को किनते और कब कैसे पैसे दिये इसकी जांच चल रही है। पीएफआई से कनेक्शन की जांच भी की जा रही है फिलहाल अभी तक हाजी वसी, मुख्तार बाबा के पीएफआई कनेक्शन सामने नहीं आये है। पर हर बिंदु की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है।

धार्मिक गतिविधियों की भी होगी पड़ताल
हाजी वसी एक बिल्डर होने के साथ ही धार्मिक गतिविधियों में भी लिप्त रहा है। पुलिस उसके धार्मिक जुड़ाव की पड़ताल करेगी कि हिंसा के बाद ये उससे पहले वह कहां-कहां गया। साथ ही गिरफ्तारी से पूर्व मीडिया, पुलिस के जरिये वसूली की चर्चाओं पर पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि अगर ऐसा कोई नाम सामने आएगा, तो उस पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने ईमानदारी से अपना काम किया है। तभी हिंसा से जुड़े लोगों को जेल की सलाखों तक भेजा गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि एसआईटी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed