{"_id":"641fd640b5a8324532071055","slug":"kanpur-violence-named-accused-of-violence-made-a-fatal-attack-on-a-young-man-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Violence: नई सड़क हिंसा के नामजद आरोपी ने युवक पर किया जानलेवा हमला, मुखबरी के शक में की मारपीट-फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Violence: नई सड़क हिंसा के नामजद आरोपी ने युवक पर किया जानलेवा हमला, मुखबरी के शक में की मारपीट-फायरिंग
Sun, 26 Mar 2023 10:53 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी जाजमऊ में पुलिस से मुखबरी के संदेह में नई सड़क हिंसा के नामजद आरोपी ने युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। साथ ही फायर भी झोंक दिया। मामले में पीड़ित ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ के नई बस्ती ओमपुरवा निवासी शहनवाज बेल्ट की सिलाई का काम करते हैं।
विज्ञापन
उनके अनुसार शुक्रवार रात को वह काम से वापस लौट रहे थे। तभी नई सड़क हिंसा के आरोपी शेरा ने अपने भाई फरहान, सुफियान, तौफिक और साथी सुभान उर्फ मिठ्ठू के साथ उन्हें किंग कंपाउंड के पास रोका। फिर आरोपी पुलिस से मुखबरी करने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी डंडों से पीड़ित को पीटा और चापड़ से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि पीड़ित पर तमंचे से फायर भी किया। लोगों के जमा होने पर वे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। शहनवाज का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिर उन्होंने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से शिकायत की। थाना प्रभारी रामबाबू ने बताया पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन