फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, Bulldozer on the building of Mohammed Ishtiaq, accused of violence, KDA demolished the illegal building

Kanpur Violence: आरोपी मोहम्मद इश्तियाक की तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत पर दो बुलडोजर चले, हयात से तलाशा जा रहा कनेक्शन

Sat, 11 Jun 2022 11:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Jun 2022 11:33 AM IST
सार

कानपुर हिंसा के बाद शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में उपद्रव और पथराव की घटनाएं सामने आईं। इसको लेकर सीएम योगी ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है। प्रशासन द्वारा आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के साथ बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Kanpur Violence, Bulldozer on the building of Mohammed Ishtiaq, accused of violence, KDA demolished the illegal building
मोहम्मद इश्तियाक की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में केडीए ने स्वरूप नगर में कारोबारी मोहम्मद इश्तियाक की आलीशान अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाया। सुबह से दोपहर तक ध्वस्तीकरण चला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन और आरएएफ के जवान भी मौजूद रहे। मोतीझील मेट्रो स्टेशन से बेनाझाबर रोड पर यातायात घंटों ठप रहा।

विज्ञापन


इसके बाद गंगा बैराज हाईवे के पास अवैध रूप से बन रहे रिजवान अहमद के पेट्रोल पंप पर भी तीन बुलडोजर चले। बिना नक्शे के यहां निर्माण हो रहा था। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है कि कहीं दोनों का कनेक्शन नई सड़क पर हुए बवाल में पकड़े गए हयात जफर हाशमी से तो नहीं है।
विज्ञापन


केडीए कई माह से विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चला रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जोन-1 के अंतर्गत स्वरूप नगर में बेनाझाबर रोड पर स्थित परिसर संख्या- 1 पार्ट-112/8ए पर इश्तियाक अहमद नक्शे के विपरीत बिल्डिंग बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेसमेंट, ग्राउंड प्लस तीन मंजिला व्यवसायिक निर्माण हो रहा था। जिसे ध्वस्त करने के लिए सुबह से ही विशेष कार्याधिकारी अवनीश सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार अजीत सिंह सहित संपत्ति विभाग की टीम, प्रवर्तन दस्ता, दो बुलडोजर, पुलिस फोर्स, आरआरटी सहित मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की पर भारी संख्या में फोर्स की वजह से पीछे हट गए।

केडीए के विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि मोहम्मद इश्तियाक ने नक्शे के विपरीत अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण कराया था। अवैध निर्माण स्वयं ध्वस्त करने के लिए पूर्व में नोटिस दी गई थी, पर भवन स्वामी ने ऐसा नहीं किया। इसीलिए प्राधिकरण ने इसे ध्वस्त किया। भवन के आगे और गली की तरफ का हिस्सा तोड़ा गया।

निर्माणाधीन पेट्रोल पंप तोड़ा, बवाल से तार जुड़े होने की आशंका
केडीए प्रवर्तन दस्ते ने आराजी संख्या-729 सिंहपुर मंधना मार्ग पर गंगा बैराज हाईवे के किनारे बैकुंठपुर गांव के पास मोहम्मद रिजवान की तरफ से बनवाए जा रहे पेट्रोल पंप पर भी बुलडोजर चलाए। यहां बाउंड्री का निर्माण और मिट्टी की भराई का काम चल रहा था।

हाईवे से पेट्रोल पंप तक पहुंचने के लिए अवैध रैंप भी बना लिया गया था, जिसे तीन बुलडोजरों ने तोड़ दिया। केडीए के ओएसडी अवनीश सिंह के अनुसार रिजवान ने प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत नहीं कराया था, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

बैंकुंठपुर निवासी रिजवान अहमद का दावा है कि उनकी साइट ग्रामीण क्षेत्र में है, इसका जिला पंचायत से नक्शा भी पास है। बिना सूचना के केडीए ने कार्रवाई की है। उन्होंने हयात जफर हाशमी के संपर्क में होने से साफ इनकार किया है।

केडीए सचिव के बंगले के सामने होता रहा अवैध निर्माण
मोहम्मद इश्तियाक छह महीने से भी ज्यादा समय से जिस परिसर में अवैध निर्माण करा रहा था, वह केडीए उपाध्यक्ष शत्रोह्न वैश्य के बंगले के ठीक सामने है, फिर भी आवासीय नक्शे की आड़ में वहां अवैध रूप से बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर तीन मंजिलों में हॉल बनवाए गए, पर मिलीभगत के चलते कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस जारी कर खानापूरी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed