फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Vineet Minocha Murder Case 40 lakh debt casino addiction Subrat hatched the murder plot

विनीत मिनोचा हत्याकांड: ‘40 लाख का कर्ज, कैसीनो की लत’, सुब्रत ने रची कत्ल की साजिश, इंस्पेक्टर को मिली फटकार

Thu, 24 Sep 2026 01:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 24 Sep 2026 01:49 PM IST
सार

Kanpur Murder News: कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में हुए चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 40 लाख रुपये के कर्ज, सट्टे और कैसीनो की लत में डूबे बेटे सुब्रत मिनोचा ने ही विशाल गौतम और राजकिशोर के साथ षड्यंत्र रचकर शूटरों को सुपारी दी और पिता की हत्या कराई।

विज्ञापन
Kanpur Vineet Minocha Murder Case 40 lakh debt casino addiction Subrat hatched the murder plot
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में थाना कल्याणपुर क्षेत्र अंतर्गत इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में बीते पांच सितंबर की रात हुए चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सट्टे और कैसीनो की काली लत में फंसकर 40 लाख रुपये से अधिक के कर्ज में डूबे सगे बेटे सुब्रत मिनोचा ने ही सुपारी देकर अपने पिता की नृशंस हत्या कराई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने हत्या की पूरी साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक विनीत मिनोचा अपने बेटे सुब्रत को हर महीने 40 हजार रुपये जेब खर्च के तौर पर देते थे। इसके बावजूद सुब्रत कैसीनो और सट्टेबाजी की बुरी लत में फंस गया।

विज्ञापन





शूटरों के माध्यम से करा दिया कत्ल
इसके चलते उस पर करीब 40 लाख रुपये का भारी कर्ज चढ़ गया था।  पिता द्वारा बार-बार रोके जाने और आर्थिक बंदिशें लगाने से परेशान होकर सुब्रत ने अभियुक्त विशाल गौतम पुत्र तुलसी गौतम) और राजकिशोर पुत्र सूरजभान के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और शूटरों के माध्यम से अपने ही पिता का कत्ल करा दिया। 

विज्ञापन

सुब्रत और शालू ने कही ये बात
सुब्रत ने पुलिस को बताया कि पिता के महिलाओं से अवैध संबंध थे और वह किसी को भी मां बनाकर करोड़ों की संपत्ति के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकते थे। वहीं, पति को बेकसूर बताते हुए पत्नी शालू ने पुलिस से खुद को जेल भेजने की गुहार लगाई। जांच में यह भी साफ हुआ है कि कत्ल के दिन फ्लैट का ताला डुप्लीकेट नहीं, बल्कि असली चाबी से खोला गया था, जिसे सुब्रत ने ही शूटरों को मुहैया कराया था।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर की घोर लापरवाही, डीसीपी ने लगाई फटकार
उधर, कल्याणपुर पुलिस की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। वारदात के बाद आरोपी सुब्रत कमरे में करीब 15 मिनट तक बिना किसी पुलिस सुरक्षा के अकेला खड़ा रहा और दोनों दरवाजों पर एक भी सिपाही तैनात नहीं किया गया था। इस भारी चूक और ढिलाई पर डीसीपी कासिम आबादी ने इंस्पेक्टर केशव तिवारी की क्लास लगाई।

सीसीटीवी से बेनकाब हुआ मास्टरमाइंड बेटा
उल्लेखनीय है कि पांच सितंबर की देर रात विनीत मिनोचा की अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर सी-104 में धारदार हथियार से डेढ़ दर्जन से अधिक वार कर हत्या की गई थी। वारदात के समय सुब्रत अपनी पत्नी के साथ पार्टी करने का ड्रामा रचकर बाहर गया हुआ था।

दो लोग फ्लैट में घुसते दिखे थे
अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक पूर्व कर्मचारी समेत दो लोग फ्लैट में घुसते दिखे थे। हिरासत में लेकर की गई कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने जब कड़ियों को जोड़ा, तो पूरी साजिश के पीछे छिपे बेटे सुब्रत का चेहरा बेनकाब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed