फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Villagers turned back workers who had come to drain water from an underpass

Kanpur: अंडरपास से पानी निकालने पहुंचे कर्मियों को ग्रामीणों ने किया वापस, पढ़ें मामला

Tue, 28 Oct 2025 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Villagers turned back workers who had come to drain water from an underpass
रेलवे अंडरपास में भरे पानी को निकालता ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

बिधनू थानाक्षेत्र में बांबीपुरवा गांव निवासी किसान रंजीत यादव के बेटे अतुल (18) की शनिवार को रेलवे अंडरपास में भरे पानी में गिरकर मौत हो गई थी। मृतक के बड़े भाई अंकुश यादव ने मामले में विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद मंगलवार की सुबह अंडरपास से पानी निकालने के लिए ट्रैक्टर और पंपिंग सेट लेकर जीआरपी के साथ रेलवे कर्मी पहुंचे। यहां मौजूद ग्रामीणों ने मृतक युवक के परिजनों को मुआवजा देने के साथ ही अंडरपास को बंद करने की मांग करते हुए रेलवे कर्मियों को वापस कर दिया। जीआरपी के समझाने के बाद भी ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed