{"_id":"697a4c1a4ea55c7a0600e130","slug":"kanpur-video-of-nurses-dancing-at-dufferin-hospital-goes-viral-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डफरिन अस्पताल में नर्सों का डांस करते वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डफरिन अस्पताल में नर्सों का डांस करते वायरल हुआ वीडियो
Wed, 28 Jan 2026 11:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
डफरिन में डांस करती स्टाफ नर्स, वार्ड आया व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
डफरिन अस्पताल में बुधवार को नर्सिंग स्टाफ, वॉर्ड आया सहित कई कर्मचारियों का डांस करते वीडियो वायरल हुआ। वीडियो 25 जनवरी का बताया जा रहा है जिसमें 26 जनवरी की तैयारियां की जा रही हैं। वायरल वीडियो को लेकर चर्चा रही कि रोगियों को उन्होंने गंभीर हालत में ऐसे ही छोड़ दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी कि ऐसा नहीं होना चाहिए। वहीं मामले में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रुचि जैन ने बताया कि सभी रोगियों से लिखित में पूछताछ की गई है। बयान लिए गए हैं कि अगर किसी को कोई परेशानी हुई या रोगियों की हालत गंभीर थी तो इसकी जानकारी दें। एसआईसी रुचि जैन ने बताया कि रोगियों ने लिखित में दिया है कि उनके इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है। वहीं, सभी स्टाफ को चेतावनी दी गई कि अस्पताल में ऐसा व्यवहार न करें।
विज्ञापन