{"_id":"6aa00be8b35dfdfde9037009","slug":"kanpur-various-competitions-to-be-held-at-iit-during-hindi-month-winners-to-be-felicitated-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आईआईटी में हिंदी माह में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आईआईटी में हिंदी माह में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
Tue, 08 Sep 2026 06:51 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
आईआईटी कानपुर में हिंदी माह 2026 का शुभारंभ हो गया है। हिंदी के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे सितंबर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों, संस्थान के छात्रों, कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों के लिए साहित्यिक, भाषाई एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
20 सितंबर को कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए चित्रकला एवं रंग भरने, कक्षा 4 व 5 के लिए दस वाक्य हिंदी लेखन, कक्षा 6 से 8 के लिए हिंदी निबंध और कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए मौलिक कविता लेखन प्रतियोगिता होगी। संस्थान के विद्यार्थियों के लिए 22 सितंबर को तर्क, 24 सितंबर को किरदार और 26 सितंबर को काव्यांजलि प्रतियोगिता होगी। कर्मचारियों, अधिकारियों एवं शिक्षकों के लिए 17 से 25 सितंबर तक श्रुतिलेख, निबंध, कहानी लेखन, आशु भाषण, राजभाषा एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी समेत अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को 30 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन