फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur, Varanasi, Azamgarh, and Aligarh Register Wins in State-Level Cricket Tournament

Kanpur News: राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कानपुर, वाराणसी, आजमगढ़ और अलीगढ़ ने दर्ज की जीत

Sat, 04 Apr 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur, Varanasi, Azamgarh, and Aligarh Register Wins in State-Level Cricket Tournament
ग्रीनपार्क में मैच ​खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
कानपुर। आवासीय क्रिकेट छात्रावास सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में शुक्रवार को कानपुर मंडल ने मुरादाबाद को नौ विकेट से हराया। दूसरे मैच में वाराणसी मंडल ने गोंडा को 142 रन से हराया। तीसरे मैच में आजमगढ़ मंडल ने गोरखपुर को आठ विकेट से और चौथे मुकाबले में अलीगढ़ मंडल ने प्रयागराज मंडल को एक विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन


एचबीटीयू मैदान पर खेले गए पहले मैच में मुरादाबाद की टीम 19.1 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। टीम से प्रतीक ने 18 व सिद्धार्थ ने 11 रन बनाए तो गेंदबाजी में कानपुर के अनमोल श्रीवास्तव और दक्षराज प्रजापति ने तीन-तीन, दानिश व दिनेश निषाद ने एक-एक विकेट झटका। वहीं कानपुर की टीम ने 9.5 ओवर में एक विकेट पर 79 रन बनाकर मैच जीता। टीम से सैम्य ने 27 व ऋषि ठाकुर ने 24 रन बनाए।
विज्ञापन


क्राइस्टचर्च मैदान पर हुए दूसरे मैच में वाराणसी की टीम ने 35 ओवर में चार विकेट पर 251 रन बनाए। टीम से गौरव प्रजापति ने 124, अस्तित्व ने 56 रन बनाए। गेंदबाजी में हार्दिक, कृष व आयुष्मान ने एक-एक विकेट लिया। वहीं गोंडा की पूरी टीम 24.5 ओवर में 109 रन पर आउट हो गई। टीम से राजीव सिंह ने 43, हार्दिक ने 16 रन बनाए तो गेंदबाजी में मंजेश यादव और अनंत ने पांच-पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में हुए तीसरे मैच में गोरखपुर ने 24.2 ओवर में 76 रन बनाए। टीम से सार्थक राव ने 35 रन जोड़े तो गेंदबाजी में आशुतोष ने तीन, अभिषेक व सिद्धेश ने दो-दो विकेट लिए। वहीं आजमगढ़ ने 17.4 ओवर में दो विकेट पर 80 रन बनाकर मैच जीता। टीम में ए प्रकाश ने 21, आशुतोष ने 20 रन बनाए तो गेंदबाजी में अंकित व अजीत ने एक-एक विकेट चटकाया।


एचबीटीयू मैदान पर हुए चौथे मैच में प्रयागराज ने 25.5 ओवर में 99 रन बनाए। टीम से अल्तमश ने 20, शिवा ने 13 व आर्यन ने 10 रन बनाए तो गेंदबाजी में तरुण कुशवाहा ने तीन, प्रशांत व मंजेश ने दो-दो विकेट लिए। वहीं अलीगढ़ ने 22.2 ओवर में नौ विकेट पर 102 रन बनाकर मैच जीता। टीम से मंजेश ने 22, शौर्य ने 13, लव विजय ने 12 रन बनाए तो गेंदबाजी में आशीष ने तीन, मानस त्रिपाठी व रुद्र यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed