फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Vaccination for teenagers will be done at 23 places

कानपुर: आज से 23 स्थानों पर लगेगा किशोरों को टीका, पहली डोज के 28 दिन बाद कोवाक्सिन की दूसरी डोज

Mon, 03 Jan 2022 12:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Jan 2022 12:38 AM IST
सार

उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कालेज के साथ ही नगर के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तथा 11 डी टाइप सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur: Vaccination for teenagers will be done at 23 places
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कानपुर में 23 स्थानों पर 15 से 18 साल आयु वर्ग के लाभार्थियों को सोमवार से कोरोना की वैक्सीन लगेगी। उन्हें .5 एमएल कोवाक्सिन की डोज लगाई जाएगी। पहली डोज लगने के 28 दिन के बाद वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी। 
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अमित कनौजिया ने बताया कि सुबह नौ से शाम चार बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन पहली जनवरी से कोविन एप पर हो रहा है। इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटरों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


वैक्सीनेशन के मद्देनजर टीकाकरण कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ मॉक ड्रिल भी कराया गया। उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कालेज के साथ ही नगर के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तथा 11 डी टाइप सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में नवाबगंज, कल्याणपुर, गीतानगर, ग्वालटोली, किदवईनगर, गुजैनी, हरजेंदर नगर, जागेश्वर अस्पताल और केपीएम अस्पताल के सेंटर, डीटीसी कैंट और सर्वोदय नगर के सेंटर पर वैक्सीन लगाई जाएगी। हर सेंटर को दो सौ डोज दी गई हैं। 50 फीसदी ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने वालों को लगाई जाएंगी।


इन सीएचसी में लगेगा टीका
सरसौल, भीतरगांव, बिधनू, पतारा, घाटमपुर, कल्याणपुर, चौबेपुर, शिवराजपुर, बिल्हौर, ककवन।

नगर को तीन लाख 21 हजार का लक्ष्य
छोटी उम्र के लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने के लिए नगर को तीन लाख 21 हजार 311 का लक्ष्य दिया गया है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि मंडल के सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बच्चों के लिए डेडिकेटेड बूथ बनेंगे। इसके अलावा सामान्य वैक्सीनेशन कवरेज प्रोग्राम भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed