फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 'Upstart' to Pave the Way for New Startup Business Ideas; Event Organized by IIT

कानपुर: अपस्टार्ट से नए स्टार्टअप के बिजनेस आइडिया को मिलेगी राह, आईआईटी की ओर से हो रहा आयोजन

Sun, 27 Sep 2026 11:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 27 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 'Upstart' to Pave the Way for New Startup Business Ideas; Event Organized by IIT
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी कानपुर के एंटरप्रेन्योरशिप सेल की ओर से अपस्टार्ट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें युवा उद्यमियों और नए स्टार्टअप करने वालों को अपने बिजनेस मॉडल को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। उन्हें प्रतियोगिता के साथ बिजनेस मॉडल को और बेहतर करने की सलाह दी जाएगी। अपस्टार्ट के विभिन्न चरण दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के एंटरप्रेन्योरशिप सेल के अनुसार अपस्टार्ट पारंपरिक स्टार्टअप प्रतियोगिताओं से अलग है। इसमें स्क्रीनिंग के दौरान संस्थापकों को विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श और आमने-सामने मेंटरशिप का अवसर मिलता है, जिससे वे अपने बिजनेस प्लान को और बेहतर कर सकेंगे। प्रतियोगिता का पहला चरण 10 अक्तूबर को दिल्ली में होगा। इसके लिए स्क्रीनिंग एक से तीन अक्तूबर तक चलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। फिर बंगलूरू और हैदराबाद में 24 अक्तूबर को चरण आयोजित होंगे। इन शहरों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर और स्क्रीनिंग 16 से 18 अक्तूबर तक होगी। मुंबई में पांच दिसंबर को प्रतियोगिता होगी, जिसके लिए 26 नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे और स्क्रीनिंग 28 से 30 नवंबर तक होगी।
विज्ञापन

 

18 लाख रुपये तक का पुरस्कार
अपस्टार्ट-2026 में कुल 18 लाख तक की पुरस्कार राशि रखी गई है। चयनित स्टार्टअप को मौके पर फंडिंग, संस्थागत इनक्यूबेशन, उद्योग जगत से नेटवर्किंग और मीडिया एक्सपोजर के अवसर मिलेंगे। फिनटेक, हेल्थटेक, डीपटेक, वेब तीन और साइबर सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे शुरुआती चरण के स्टार्टअप आवेदन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

23 जनवरी को आईआईटी में फिनाले
चारों शहरों के चरणों से चयनित प्रतिभागियों को मेंटरशिप दी जाएगी। इसके बाद वे 23 जनवरी 2027 को आईआईटी परिसर में होने वाले अपस्टार्ट फिनाले में अपने अंतिम बिजनेस मॉडल की पिच प्रस्तुत करेंगे। यह फिनाले संस्थान के वार्षिक ई-समिट के दौरान आयोजित होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed