{"_id":"69ba35fa69c1446d48039bac","slug":"kanpur-uproar-at-bhargava-hospital-over-womans-death-family-alleges-staff-slept-on-duty-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भार्गव हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों का आरोप- सोता रहा स्टाफ, नहीं मिला इलाज; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भार्गव हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों का आरोप- सोता रहा स्टाफ, नहीं मिला इलाज; जांच शुरू
Wed, 18 Mar 2026 10:50 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:50 AM IST
सार
Kanpur News: भार्गव हॉस्पिटल में सांस की तकलीफ से भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों का दावा है कि रात भर स्टाफ सोता रहा और उन्हें आईसीयू में जाने से रोका गया।
विज्ञापन
अस्पताल में परिजनों का हंगामा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के भार्गव हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मृतका के परिवार ने अस्पताल प्रशासन और आईसीयू स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि सांस की तकलीफ होने पर महिला को भर्ती कराया गया था, लेकिन रात भर स्टाफ सोता रहा और मरीज को सही उपचार नहीं मिल सका। आरोप लगाया कि उन्हें रात भर आईसीयू में जाने से रोका गया और केवल भारी-भरकम बिल थमाकर हजारों रुपये की दवाइयां मंगवाई गईं।
विज्ञापन
आनन-फानन मरीज कार्डियोलॉजी रेफर
सुबह जब वे जबरन आईसीयू में घुसे, तो वहां मौजूद स्टाफ सो रहा था और महिला की पल्स रेट गिर चुकी थी। स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन मरीज को कार्डियोलॉजी रेफर करने की बात कही, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।