फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Unrequited love with female doctor, youth was going to OPD daily, arrested

Kanpur: महिला डॉक्टर से एकतरफा प्यार, नई-नई बीमारी का बहाना बनाकर रोजाना ओपीडी जा रहा था युवक, गिरफ्तार

Sun, 20 Nov 2022 12:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Nov 2022 12:46 PM IST
सार

कानपुर में एक सिरफिरा डॉक्टर से एकतरफा प्यार करने लगा। नई-नई बीमारी का बहाना बनाकर रोजाना ओपीडी जाने लगा। हैलट के कर्मचारियों ने उसको पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Kanpur: Unrequited love with female doctor, youth was going to OPD daily, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एकतरफा प्यार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कानपुर में जाजमऊ निवासी एक सिरफिरा हैलट अस्पताल की एक डॉक्टर से एकतरफा प्यार करने लगा। वह पिछले दो सप्ताह से किसी न किसी बीमारी का बहाना बताकर हैलट अस्पताल की ओपीडी में जाने लगा।

विज्ञापन


महिला डॉक्टर ने इसकी जानकारी अस्पताल के कर्मचारियों को दी। शनिवार को हैलट अस्पताल के कर्मचारियों ने उसको जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जाजमऊ निवासी तौहीद अली कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर हैलट अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने गया था। एक महिला डॉक्टर ने उसे दवाएं दीं।
विज्ञापन


इसके एक-दो दिन बाद से वह लगातार ओपीडी जाने लगा। कुछ दिन पहले जब महिला डॉक्टर नहीं मिली तो वहां मौजूद अन्य डॉक्टरों से उसके बारे में पूछताछ करने लगा। इस पर सभी को शक हुआ। शनिवार को वह जब ओपीडी में पहुंचा तो उसको पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोपी की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। स्वरूपनगर पुलिस को उसने अपनी एकतरफा प्यार की कहानी सुनाई। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया आरोपी पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। शहर में डॉक्टर से एकतरफा प्यार का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed