{"_id":"5df2854f8ebc3e87d4687edf","slug":"kanpur-university-children-s-got-first-place-in-sand-craft-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत की गाय और गोरखनाथ मंदिर बनाकर रेत शिल्प प्रतियोगिता में विवि के बच्चों ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत की गाय और गोरखनाथ मंदिर बनाकर रेत शिल्प प्रतियोगिता में विवि के बच्चों ने पाया पहला स्थान
Thu, 12 Dec 2019 11:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के छात्र-छात्राओं ने रेत की गाय बनाकर गो रक्षा का संदेश दिया। गोरखपुर में सुभसा स्कल्पर्ट्स की ओर से आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता में गाय और गोरखनाथ मंदिर बनाकर फाइन आर्ट्स के छात्र विजेता बने।
सांत्वना पुरस्कार भी कानपुर फाइन आर्ट्स के छात्रों ने ही जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ रेसलर और एक्टर दिलीप सिंह राना ‘खली’ ने किया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आदित्य शर्मा, ट्विंकल नंदा, आलोक विश्वकर्मा, विशाल गुप्ता, श्रवण मंडल, आशीष कुमार, राजू विलियम्स, जय शर्मा, नंदिनी, अनुष्का, प्रज्ञा, विदुषी, उज्ज्वल, प्रतीक और विशाल रहे।
सांत्वना पुरस्कार भी विभाग के सृष्टि मिश्रा, शिवशंकर, शैलेंद्र कुमार, अंशिका तिवारी, रामवीर सिंह, प्रतीक्षा राठौर को मिला। छात्रों ने हैदराबाद में हुए एनकाउंटर को भी रेत में उकेरा। विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश स्वरूप कटियार ने सभी को शुभकामनाएं दीं।