फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Units will also be available on rent in the flatted factory proposal sent to the MD of UPSIC

Kanpur: फ्लैटेड फैक्टरी में किराये पर भी मिलेंगी इकाइयां, यूपीएसआईसी के एमडी को भेजा गया प्रस्ताव

Wed, 02 Jul 2025 11:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Jul 2025 11:58 AM IST
सार

Kanpur News: शहर की फ्लैटेड फैक्टरी की चार मंजिल की इमारत बनाई जा चुकी है। 70 इकाइयों का आवंटन उद्यमियों को किया जा चुका है। भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर स्थित अधिकतर इकाइयां आवंटित हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Kanpur Units will also be available on rent in the flatted factory proposal sent to the MD of UPSIC
फ्लैटेड फैक्टरी, कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर की पहली फ्लैटेड फैक्टरी में किराए पर भी इकाइयां मिल सकेंगी। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (यूपीएसआईसी) के एमडी को भेजा गया हैं। स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव उद्योग निदेशालय भेजा जाएगा। किराये की दर 20-22 रुपये प्रति स्क्वायर फीट प्रस्तावित की गई हैं।

विज्ञापन

इसमें बदलाव हो सकता है। दादानगर में बन रही फ्लैटेड फैक्टरी में 144 इकाइयों निर्माण का हुआ है। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। अगस्त में फैक्टि्रयां लगने का काम शुरू हो सकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से बन रही फैक्टरी का कुल बजट 38.19 करोड़ रुपये है। यहां होजरी, टेक्सटाइल, रेडीमेड की 144 इकाइयां लगाई गई हैं।

विज्ञापन

70 इकाइयों का आवंटन उद्यमियों को किया जा चुका है
जो इकाइयां अब तक नहीं बिकी हैं, उन्हें किराये पर देने की तैयारी है। यूपीएसआईसी के अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार बाजपेई ने बताया कि चार मंजिल की इमारत बनाई जा चुकी है। 70 इकाइयों का आवंटन उद्यमियों को किया जा चुका है। भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर स्थित अधिकतर इकाइयां आवंटित हो चुकी हैं। बिजली का कनेक्शन होने के बाद फायर और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से एनओसी लेकर इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed