फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Unidentified vehicle hits motorcycle Home Guard on his way to duty dies body sent for postmortem

कानपुर हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, ड्यूटी जा रहे होमगार्ड की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 08 Oct 2026 01:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 08 Oct 2026 01:15 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे में मूसानगर रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के पास 50 वर्षीय होमगार्ड को अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर मार दी। घायल ने सीएचसी से कानपुर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Unidentified vehicle hits motorcycle Home Guard on his way to duty dies body sent for postmortem
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर कस्बे के मूसा नगर रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के पास अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे होमगार्ड को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में सीएचसी में पहुंचाया। जहां से रेफर होने पर कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी जितेंद्र कुमार (50 वर्ष) होमगार्ड थे।

विज्ञापन

मौजूदा समय वह जाजपुर पुलिस चौकी में तैनात थे। देर रात वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी मुगलरोड पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जितेंद्र को सीएचसी  पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। जितेंद्र के परिवार में पत्नी विनीता, दो बेटे और एक बेटी हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed