{"_id":"6a8e764715659c44000bbc60","slug":"kanpur-unidentified-body-found-on-ganga-barrage-highway-efforts-to-identify-the-deceased-are-underway-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गंगा बैराज हाईवे पर मिला अज्ञात शव, हत्या या हादसे के एंगल से जांच शुरू, शिनाख्त के प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गंगा बैराज हाईवे पर मिला अज्ञात शव, हत्या या हादसे के एंगल से जांच शुरू, शिनाख्त के प्रयास जारी
Wed, 26 Aug 2026 10:44 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:44 AM IST
सार
Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र में गंगा बैराज हाईवे पर एक अज्ञात शव पड़ा मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आसपास के थानों की मदद से शिनाख्त कराने के साथ ही मौत के कारणों की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में गंगा बैराज हाईवे पर बुधवार को एक अज्ञात शव मिलने से प्रशासनिक अमले और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हाईवे के किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही राहगीरों की भीड़ जुट गई और फौरन पुलिस को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। काफी तलाश के बाद भी घटनास्थल पर मौजूद लोगों में से कोई भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन
शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के सभी थानों में गुमशुदा लोगों की सूचियों का मिलान कराया जा रहा है। इसके साथ ही हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।