Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Uncontrollable loader overturned, more than 12 people injured

Kanpur: बेकाबू लोडर पलटा, 12 से अधिक लोग घायल, मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे सभी

Sat, 10 Jun 2023 09:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Jun 2023 09:55 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरा लोडर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 12 अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Kanpur: Uncontrollable loader overturned, more than 12 people injured
अस्पताल पहुंचे घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरसौल में महाराजपुर के हाथी गांव से सरसौल रेलवे स्टेशन मार्ग पर शनिवार शाम सवारियों से भरा लोडर बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें सवार करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी लोग गांव के एक किसान की बच्ची का मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


महाराजपुर के तिलसहरी खुर्द गांव निवासी किसान रामचंद्र पासवान शनिवार सुबह अपने परिवार और गांव के लोगों के साथ तीन साल की बेटी सिमरन का मुंडन संस्कार कराने के लिए लोडर से जय गुरुदेव आश्रम गए थे। लोडर में कुल 21 लोग सवार थे। शाम को वापस लौटने के दौरान हाथी गांव से सरसौल स्टेशन मार्ग पर अचानक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार गांव की ही सानिका, रूपरानी, मंजू, आशु, खुशबू, लक्ष्मी, सोमवती, माधुरी, सुरजना, शिवम, सत्यम, जानू, सीमा, विमला, मीरा, अंशू, लक्ष्य, सोनम, रीना, राम प्यारी समेत कैलाश घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रमीणों की मदद से घायलों को सरसौल सीएचसी और कांशीराम अस्पताल भेजा। जहां पर उनका उपचार किया गया। थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि लोडर पलटने से हादसा हुआ है। सभी को उपचार के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed