फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Udetpur temple in turmoil miscreants created a ruckus and attacked with sticks and clubs

कानपुर: उदेतपुर मंदिर में बवाल, अराजकतत्वों ने मचाया उत्पात, लाठी-डंडों से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 19 Sep 2026 01:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 19 Sep 2026 01:33 PM IST
सार

Kanpur News: चौबेपुर क्षेत्र अंतर्गत उदेतपुर गांव के मंदिर में गणेश महोत्सव के दौरान अराजक तत्वों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर बवाल काट दिया। मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Kanpur Udetpur temple in turmoil miscreants created a ruckus and attacked with sticks and clubs
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चौबेपुर के उदेतपुर गांव स्थित मंदिर में गणेश महोत्सव के दौरान अराजक तत्वों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट शुरू होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिए महोत्सव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह स्थिति संभाली और घटना की शिकायत थाना पुलिस से की। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, गणेश महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में आयोजन चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। अचानक हुई मारपीट से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन





आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कराने के साथ ही घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed