{"_id":"6616c97b9fe3b7cdda03f35b","slug":"kanpur-two-youths-misdeed-with-girl-2024-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: खेत गई किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने किया दुष्कर्म, मौके पर भाई पहुंचा तो उसे भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: खेत गई किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने किया दुष्कर्म, मौके पर भाई पहुंचा तो उसे भी पीटा
Wed, 10 Apr 2024 10:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:47 PM IST
सार
किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। साथ ही भाई से मारपीट की। भाई की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसीपी ने पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दो युवकों ने खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया। बहन को खोजते हुए मौके पर पहुंचे भाई के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 साल की बहन मंगलवार शाम करीब सात बजे शौच के लिए घर से खेतों की तरफ गई थी। आरोप है कि वहां पहले से बैठे गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया और मुंह में कपड़ा बांधकर दुष्कर्म किया। काफी देर होने पर वह बहन को खोजने खेतों की तरफ गया तो वहां उसकी चिल्लाने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचा और दोनों युवकों का विरोध किया। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।

एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की तीन टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।