फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two youths including a B.Tech student committed suicide by hanging themselves

Kanpur: बीटेक छात्र समेत दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 16 Aug 2025 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Aug 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two youths including a B.Tech student committed suicide by hanging themselves
अंशू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के रावतपुर और गोविंदनगर थानाक्षेत्र में दो युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। काकादेव के एम ब्लॉक निवासी सिलाई का काम करने वाले दुर्गा प्रसाद का इकलौता बेटा हिमांशु गौतम (19) बिल्हौर के एक निजी कॉलेज से बीटेक कर रहा था। मामा रोहित गौतम ने बताया कि 15 अगस्त की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह मां सुमन जगाने पहुंची तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।

विज्ञापन


रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। वहीं, गोविंदनगर थानाक्षेत्र के कच्ची बस्ती कबीरनगर निवासी अंशू (25) ने गुरुवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। बड़े भाई आकाश ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पुलिस के अनुसार तीन महीने में माता-पिता की माैत के बाद से अवसाद में चल रहा था। गोविंदनगर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि भाई आकाश पहुंचा तो घर के अंदर पेड़ से उसका शव लटका मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed