{"_id":"63ad3e4daff9e8706209093c","slug":"kanpur-two-teenagers-run-away-from-the-state-children-home-one-found-at-relative-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: राजकीय बालगृह से 2 किशोर भागे, एक रिश्तेदार के घर मिला, 2 कर्मियों के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: राजकीय बालगृह से 2 किशोर भागे, एक रिश्तेदार के घर मिला, 2 कर्मियों के निलंबन की संस्तुति
Thu, 29 Dec 2022 12:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Dec 2022 12:47 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में राजकीय बालगृह से दो किशोरों के भागने का मामला सामने आया है। खोजबीन को बाद एक किशोर अपने रिश्तेदार के यहां मिल गया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
राजकीय बालगृह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर स्थित राजकीय बालगृह के रोशनदान तोड़कर मंगलवार को दो किशोर भाग निकले। रातभर खोजबीन चली लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार दोपहर उनमें से एक बालक शहर निवासी अपने रिश्तेदार के घर जा पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को अपने साथ लिया और वापस बालगृह में भेज दिया। दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बालगृह पर्यवेक्षक सुनील कुमार और केयरटेकर बृजेंद्र दीक्षित के निलंबन की संस्तुति निदेशालय को कर दी है। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि करीब एक साल पहले रनियां में 12 वर्षीय अनाथ बालक मिला था। वहीं दूसरा 13 वर्षीय बालक फर्रुखाबाद निवासी है।
विज्ञापन
उसके चाचा शहर में रहते हैं। मंगलवार शाम को दोनों बालकों ने बाथरूम का रोशनदान तोड़ा और फरार हो गए। जब वह नहीं मिले तो बालगृह प्रशासन ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी ने बताया कि रनियां निवासी बालक पहले लखनऊ गया। वहां से वापस कानपुर आकर अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा। जब रिश्तेदार को पता चला कि वह भागकर आया तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। तब पुलिस ने उसको वापस बालगृह भिजवाया। पुलिस दूसरे बालक की तलाश में फर्रुखाबाद रवाना हुई है।