{"_id":"691a142b47b817d6fc04cfa9","slug":"kanpur-two-teenagers-accused-of-stealing-from-seven-shops-arrested-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सात दुकानों में चोरी करने के आरोपी दो किशोर पकड़े, बाल सुधार गृह भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सात दुकानों में चोरी करने के आरोपी दो किशोर पकड़े, बाल सुधार गृह भेजे गए
Sun, 16 Nov 2025 11:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
हनुमंत विहार थाना
- फोटो : अमर उजाला
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में बुधवार रात क्लीनिक समेत सात दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले दो किशोरों को पुलिस ने उस्मानपुर केसा के पास से पकड़ा है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद इटावा स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इनकी उम्र करीब 15 साल है। आरोपियों के पास से गहने और 3,330 रुपये बरामद किए हैं।
हनुमंत विहार के बसंत विहार इलाके में किशोरों ने एक-एक कर सात दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की थी। चोरों ने यहां डॉक्टर की क्लीनिक ये लेकर ईंट भट्ठे के ऑफिस तक के ताले तोड़कर करीब छह लाख का माल उड़ाया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो डॉक्टर एके सिंह की क्लीनिक पर चोरी करने के दौरान दोनों किशोरों के चेहरे फुटेज में नजर आ गए। इनमें एक खाड़ेपुर और दूसरा विश्वबैंक का रहने वाला दिखा। दोनों ने बर्रा की कई छोटी वारदातों को कबूला है। चोरी के पुराने मामलों में दोनों करीब डेढ़ साल तक बाल सुधार गृह में रह चुके हैं।