{"_id":"5f774ba78ebc3e9bab1b7c67","slug":"kanpur-two-soap-bags-were-found-in-exchange-for-14-thousand-mobiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 14 हजार के मोबाइल के बदले मिलीं साबुन की दो बट्टियां, देखकर निकल आए आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 14 हजार के मोबाइल के बदले मिलीं साबुन की दो बट्टियां, देखकर निकल आए आंसू
Fri, 02 Oct 2020 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 02 Oct 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
किदवईनगर में महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग की साइट से मंगाया था मोबाइल
- फोटो : amar ujala
कानपुर के किदवईनगर थानाक्षेत्र में महिला को ऑनलाइन शॉपिंग में 14 हजार के मोबाइल फोन की जगह डिब्बे में साबुन की दो बट्टियां मिलीं। ऑनलाइन शॉपिंग की एक बड़ी साइट से शॉपिंग करने के बाद हुई ठगी की शिकार महिला ने पुलिस को सूचना दी।
साकेत नगर निवासी मनीषा दुबे ने बताया कि 29 सितंबर को उनकी मां अनीता दुबे ने एक मोबाइल ऑनलाइन ऑर्डर किया था। ऑनलाइन भुगतान भी उसी समय कर दिया था। गुरुवार सुबह डिलीवरी ब्वॉय का फोन आया कि शाम तक ऑडर्र आ जाएगा।
कुछ देर बात मोबाइल पर ऑर्डर कैंसल होने की सूचना मिली। कस्टमर केयर से पता चला कि उन्होंने ही ऑर्डर कैंसल किया है। इस पर डिलीवरी ब्वॉय की शिकायत करने दादानगर स्थित उस कंपनी के वेयर हाउस पहुंचीं तो मोबाइल का डब्बा थमा दिया गया।
विज्ञापन
डिब्बे को खोलकर देखा तो उसमें साबुन की बट्टियां निकलीं। इसकी शिकायत उन्होंने वेयरहाउस मैनेजर से की तो उन्होंने कस्टमर केयर में शिकायत करने की बात कही। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।