{"_id":"61ba35baa0bc8f1be5740477","slug":"kanpur-two-smugglers-arrested-with-cocaine-worth-50-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 50 लाख की कोकीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, गांजा और चरस भी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 50 लाख की कोकीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, गांजा और चरस भी मिला
Thu, 16 Dec 2021 10:26 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:26 AM IST
सार
आरोपियों के पास से 50 ग्राम कोकीन बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पचास लाख रुपये है। एक किलो चरस, ढाई किलो गांजा, 14 मोबाइल, एक चापड़, 69 पीली व सफेद धातु, तीन लाख 91 हजार रुपये नकद रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने बुधवार रात लाल बंगला में दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया। उनके ठिकाने से पुलिस ने 50 लाख की कोकीन व अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं। दबिश के दौरान दो महिलाओं समेत तीन आरोपी फरार हो गए।
महिलाओं के जरिये मादक पदार्थों की तस्करी व सप्लाई की जा रही थी। जिससे पुलिस को भी शक न हो। एडीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि एक आम नागरिक ने सूचना दी थी कि लाल बंगाल निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेश जायसवाल मादक पदार्थों का तस्कर है।
बुधवार रात उसके घर पर दबिश देकर उसको उठाया। पूछताछ में गिरोह में महिलाओं के शामिल होने की जानकारी हुई। तब पुलिस ने इलाकाई निवासी अंजली नाम की महिला के घर पर दबिश दी। राजेश और अंजली के घरों से मादक पदार्थ बरामद हुए। एडीसीपी ने बताया कि मौके से अंकिता, सीमा व पुल्ली नाम का तस्कर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
ये हुआ बरामद
आरोपियों के पास से 50 ग्राम कोकीन बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पचास लाख रुपये है। एक किलो चरस, ढाई किलो गांजा, 14 मोबाइल, एक चापड़, 69 पीली व सफेद धातु, तीन लाख 91 हजार रुपये नकद रुपये बरामद हुए। इसके अलावा राजेश के पास से 250 अमरीकन डॉलर भी मिले हैं। पुलिस कमिश्नर गिरोह का राजफाश करने वाली टीम को सम्मानित करेंगे। पुलिस यह पता नहीं कर सकी है कि आरोपी कहां से मादक पदार्थ खरीद रहे थे।

स्टेशन से पार किया था विदेशी सैलानी की पर्स
राजेश शातिर चोर भी है। शहर से लेकर लखनऊ व आसपास के जिलों में दर्जनों चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उस पर चकेरी में सात मुकदमे भी दर्ज हैं। उसने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक बार विदेशी महिला सैलानी घूम रहा था। जिसका पर्स उसने पार कर दिया था। उसी में ये अमेरिकी डॉलर थे। लखनऊ जीआरपी ने केस दर्ज कर इसका स्केच भी जारी किया था।
व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये करते थे माल की सप्लाई
पुलिस ने जब बरामद मोबाइल खंगाले तो पता चला कि आरोपी व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाए हुए है। जिसमें लोग अपनी डिमांड बताते हैं। जो पता उसमें दिया जाता है उस पते पर मादक पदार्थ की सप्लाई कर दी जाती थी। आसपास के जिलों में आरोपी सप्लाई कर रहे थे। कई बड़ी पार्टियों में कोकीन व हेरोइन की भी सप्लाई करते हैं। जिनसे मोटी कमाई होती है। कुछ बड़े नेताओं व शातिर अपराधियों के नंबर भी इनके मोबाइल में मिले हैं। संदिग्ध चैट भी मिली है। पुलिस हर एक बिंदु पर तफ्तीश कर रही है।