{"_id":"6966792f4883955b32090ff0","slug":"kanpur-two-new-cases-of-fraud-registered-against-land-mafia-gajendra-singh-negi-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी पर ठगी के दो नए मामले दर्ज, 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी पर ठगी के दो नए मामले दर्ज, 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप
Tue, 13 Jan 2026 10:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:26 PM IST
सार
Kanpur News: गजेंद्र सिंह नेगी पर शास्त्री नगर निवासी दो लोगों से रुपये लेने के बाद भी भूखंड और प्लाॅट न देने का आरोप है।
विज्ञापन
आरोपी गजेंद्र सिंह नेगी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जेल में बंद भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ धोखाधड़ी के दो नए मामले सामने आए हैं। रावतपुर थाने में दर्ज इन मामलों में नेगी पर फ्लैट और भूखंड देने के नाम पर कुल 40 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फ्लैट के नाम पर 19 लाख की ठगी
शास्त्रीनगर निवासी वरुण सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में में बताया कि गजेंद्र सिंह नेगी ने 2012 में केशवपुरम में प्लाॅट आवंटित कराने के नाम पर दो लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद दो लाख रुपये और चेक से लिए गए। 2017 में नेगी ने बिल्डिंग निर्माण और फ्लैट देने के बहाने 15 लाख रुपये और हड़प लिए। इस प्रकार कुल 19 लाख रुपये वसूलने के बावजूद निर्माण पूरा होने पर भी नेगी ने फ्लैट की रजिस्ट्री कराने से मना कर दिया और टालमटोल करता रहा।
भूखंड के नाम पर 21 लाख की ठगी
इसी तरह, शास्त्रीनगर की निवासी राजकुमारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 जुलाई 2017 को केशवपुरम में 200 वर्ग फीट का आवासीय भूखंड 21 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने बैंक ट्रांसफर और चेक के माध्यम से कई बार में यह राशि अदा की थी। इस सौदे के लिए 100 रुपये के स्टांप पर नोटरी भी कराई गई थी। हालांकि, भुगतान के बाद भी गजेंद्र सिंह नेगी ने न तो भूखंड की रजिस्ट्री कराई और न ही धनराशि लौटाई। बार-बार कहने पर भी नेगी लगातार टालता रहा।
विज्ञापन
एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि आरोपी गजेंद्र सिंह नेगी पहले से ही जेल में बंद है। फिलहाल, दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।