फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Two More Perpetrators Arrested in misdeed of Girl Child Psychologist to Delve into Victims Psyche

Kanpur: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो और दरिंदे गिरफ्तार; चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट खंगालेंगी पीड़िता का मन

Fri, 27 Mar 2026 08:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 08:45 PM IST
सार

Kanpur News: बिठूर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने नितेश और निहाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी के घर न जाने की जिद को देखते हुए उसकी चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट से काउंसलिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Two More Perpetrators Arrested in misdeed of Girl Child Psychologist to Delve into Victims Psyche
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में वाराणसी की 16 वर्षीय किशोरी से बिठूर के लॉज में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो अन्य आरोपियों नितेश दुबे उर्फ बिल्लू और निहाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया। तीसरा आरोपी लॉज मालिक का बेटा पदम तिवारी पहले ही जेल जा चुका है। वाराणसी के कैंट क्षेत्र की किशोरी मंगलवार रात अपने रिश्ते के भाई का पता खोज रही थी।

विज्ञापन

मंधना बाजार के पास लॉज के मालिक का बेटा बिरतियान गांव का पदम तिवारी मिला। किशोरी को रातभर रुकने के लिए कमरा देने का झांसा देकर साथ ले आया। लॉज मालिक के बेटे ने दोनों सााथियों के साथ मिलकर किशोरी से दुष्कर्म किया। सुबह पड़ोसी किरायेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पदम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

पिता से मार्कशीट व दस्तावेज मंगवाए
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि एफआईआर में पीड़िता ने परिजनों के डर से दूसरा नाम लिखाया था। उससे पूछताछ हुई, तो उसने सही जानकारी दी। वह दिसंबर में पहले भी घर से लापता हो गई थी। कुछ ही दिन बाद लौट आई थी। माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों की डांट की वजह से मंडुवाडीह स्थित ननिहाल में रह रही थी। करीब पांच दिन पहले वहां से लखनऊ और फिर कानपुर आ गई। शुक्रवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान नहीं हो सके हैं। उसकी उम्र और अन्य जानकारी हासिल करने के लिए पिता से मार्कशीट व दस्तावेज मंगवाए गए हैं।

विज्ञापन

चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट जानेंगी मन की बात
पुलिस अधिकारी किशोरी की मनोस्थिति जानने के लिए उसे चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट से दिखवाएंगे। चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट पीड़िता के मन की बात जानेंगीं। महिला पुलिस और मिशन शक्ति टीम की पूछताछ में उसने गोलमोल जवाब दिए हैं। पुलिस यह जानना चाह रही है कि आखिर क्या कारण है कि किशोरी अपने घर नहीं जाना चाह रही है। उसे बालिका गृह भेजा गया है। वह वहां रहने के लिए तैयार है। माता पिता से बात भी नहीं करना चाह रही है। पुलिस अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि आरोपियों ने धमकी तो नहीं दी है।

विज्ञापन

आरपीएफ से मांगा सेंट्रल का सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने आरपीएफ से सेंट्रल स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मांगे हैं। किशोरी किस समय और कौन सी ट्रेन से आई है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके साथ कोई और तो नहीं था इसका भी पता लगाया जाएगा। सेंट्रल पर किशोरी को रुपये और मोबाइल नंबर देने वाले युवक से पूछताछ हो चुकी है। उसने मदद के लिए रुपये देने की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed