फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two more accused arrested in the murder of a young man who was shot dead

Kanpur: गोली मारकर युवक की हत्या के दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, छह आरोपी अभी फरार

Wed, 28 Jan 2026 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two more accused arrested in the murder of a young man who was shot dead
सजेती पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर निवासी लोकेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में कोटरा गांव के ही दीपांकर उर्फ सुमित व कपिल उर्फ अमित परिहार शामिल हैं। कपिल ऑटो चालक है। वह अपनी ही ऑटो में शव छिपाकर नहर में फेंकने गया था। पुलिस ने दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस 19 जनवरी को एक अन्य आरोपी पवन पांडेय को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सचेंडी की रामगंगा नहर में एक दिसंबर को एक युवक का शव मिला था। कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। एक जनवरी को कोटरा मकरंदपुर निवासी छविनाथ ने मृतक की पहचान बेटे लोकेंद्र के रूप में की थी। शिनाख्त के बाद विवेचना सजेती थाने में स्थानांतरित की गई थी। पिता छविनाथ ने गांव के ही पवन पांडेय समेत चार लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डीसीपी के अनुसार मृतक लोकेंद्र खलासी था। उसका एक साथी आरोपियों में से एक की बहन को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। इसमें लोकेंद्र की भूमिका होने की आशंका के चलते आरोपियों ने उसकी हत्या की थी। शव को एक हांडा सिटी कार और ऑटो की मदद से ले जाकर सचेंडी नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन


यमुना में फेंकने का था प्लान
डीसीपी ने बताया कि आरोपियाें ने कबूला है रक्तरंजित शव को वह यमुना नदी में फेंकना चाहते थे इसलिए उसे कार में रखकर दूर ले जा रहे थे। हालांकि, रास्ते में पुलिस की चेकिंग देखकर लौट आए और इसके बाद शव को ऑटो से सचेंडी ले गए। सुनसान जगह देखकर शव को नहर में फेंक दिया। बाद में पुलिस को शव मिलने की जानकारी होने पर परेशान हुए लेकिन शव की शिनाख्त न होने पर निश्चिंत हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed