फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two lakh rupees robbed by giving fake MBA degree, this is how the fraud was exposed

Kanpur: एमबीए की फर्जी डिग्री थमा दो लाख रुपये हड़पे, ऐसे हुआ जालसाजी का खुलासा

Sat, 08 Mar 2025 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Mar 2025 11:59 PM IST
सार

Kanpur News: एमबीए की फर्जी डिग्री थमा दो लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। डीसीपी के आदेश पर किदवईनगर पुलिस ने जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Kanpur: Two lakh rupees robbed by giving fake MBA degree, this is how the fraud was exposed
फ्रॉड (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

किदवईनगर थानाक्षेत्र के साकेतनगर में रहकर एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती से एक युवक व उसके साथियों ने एमबीए कराने के नाम पर 2 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद उसे फर्जी मार्कशीट थमा दी। जानकारी होने पर पीड़िता ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने धमकाया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मूलरूप से कुशीनगर के माधोपुर निवासी सौम्या आनंद साकेत नगर में किराए पर रहकर एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है। सौम्या ने बताया कि नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात वाराणसी के मिर्जामुराद निवासी भानु प्रताप सिंह से हुई। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह शिक्षा विभाग से जुड़े कार्य कराता है। एमबीए भी करा सकता है, कॉलेज नहीं जाना होगा। झांसे में आकर उसने भानु व उसके साथियों संदीप सेठ, सत्यम सिंह के खातों में 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद संपर्क खत्म कर दिया। जोर देने पर भानु ने 29 अक्तूबर 2023 को एमबीए की डिग्री दे दी। इंटरनेट में चेक करने के बाद लखनऊ जाकर पता किया तो डिग्री फर्जी निकली। रुपये मांगने पर गाली गलौज कर धमकाने लगे। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed