कानपुर: होटल मालिक की भतीजी का बनाया वीडियो, परिजनों ने दो युवकों को पीटा फिर की फायरिंग
स्कूटी सीखने के दौरान एक युवती का वीडियो बनाने को लेकर दो गुटों में संघर्ष हो गया। युवती के परिजनों ने आरोपी युवकों को जमकर पीटा। इतना ही नहीं लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर भी झौंक दिया।
विस्तार
आरोपियों के मोबाइल की पुलिस जांच कर रही है। विवाद में दो समुदाय के लोग शामिल हैं, लिहाजा इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फीलखाना में एक होटल मालिक की भतीजी घर के पास ही स्कूटी सीख रही थी। कुछ देर बाद वह घर पहुंची और बताया कि संतोषी माता मंदिर के पास फैज और मोहसीन नाम के युवकों ने उसका वीडियो बना लिया है।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल जब्त किए गए हैं। उनके मोबाइल में वीडियो नहीं मिला है। पता किया जा रहा है कि क्या वीडियो डिलीट कर दिया गया है या किसी अन्य मोबाइल में बनाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी निकलवाए जा रहे हैं।
वीडियो बनाने और छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। मारपीट की भी घटना हुई है। जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आकाश कुलहरि, एडिश्नल सीपी कानून व्यवस्था