{"_id":"6b05d597afc19ba67e059b42","slug":"kanpur-two-friends-began-stealing-goats-after-losing-their-jobs-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नौकरी छूटी तो दो दोस्त चुराने लगे बकरे, दबोचे गए, कोर्ट के आदेश पर भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नौकरी छूटी तो दो दोस्त चुराने लगे बकरे, दबोचे गए, कोर्ट के आदेश पर भेजे गए जेल
Tue, 24 Nov 2026 11:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
बर्रा में नौकरी छूटने दो दोस्त मिलकर बकरा चोरी के साथ घरों से माल पार करने लगे। दोनों ने पूर्व में एक घर से माल पार करने के साथ बकरा चुराया, हालांकि खटपट की आवाज सुन परिवार जग गया। यहीं पर दोनों की फुटेज सीसी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को बर्रा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गुजैनी निवासी शेखर ठाकुर उर्फ वैभव सिंह और बर्रा विश्वबैंक के एच-ब्लाॅक निवासी प्रदीप कश्यप के रूप में हुई है।
उनकी निशानदेही पर चोरी का मोबाइल फोन, टैबलेट और बर्तन आदि बरामद किए। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि सोमवार देर रात बर्रा एक निवासी सौरभ नागर के घर से बकरे चुराए थे। सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि वह हरियाणा में नौकरी करता था, जबकि शेखर मोबाइल कंपनी में काम करता था। नौकरी छूटने के बाद दोनों चोरी करने लगे थे। प्रदीप पर पहले से एक और शेखर पर दो प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।