{"_id":"61ee386c96789223524b486f","slug":"kanpur-two-died-of-heart-attack-and-one-patient-died-of-asthma","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर का प्रकोप: कानपुर में हार्ट अटैक से दो, दमा से एक रोगी की मौत, तेजी से फैल रहा संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत लहर का प्रकोप: कानपुर में हार्ट अटैक से दो, दमा से एक रोगी की मौत, तेजी से फैल रहा संक्रमण
Mon, 24 Jan 2022 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:53 PM IST
सार
शीत लहर बढ़ने से रोगियों में खून का थक्का जम रहा हे। एंजाइना के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शीत लहर बढ़ने के साथ ही वायरल संक्रमण का प्रकोप भी तेज हो रहा है।
अस्थमा और दमा के रोगियों की हालत बिगड़ रही है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित आसपास के जिलों में शीत लहर बढ़ने के साथ ही वायरल संक्रमण का प्रकोप तेज हो रहा है। अस्थमा और दमा के रोगियों की हालत बिगड़ रही है। दमा अटैक के तीन रोगियों को हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इसके साथ ही गुर्दा फेल होने के रोगी इमरजेंसी में भर्ती किए गए हैं। बच्चों में विंटर डायरिया और निमोनिया का प्रकोप बढ़ रहा है।
शनिवार देर रात हार्ट अटैक से दो की मौत हो गई। रविवार तड़के एक दमा रोगी की मौत हो गई। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में हार्ट अटैक के लक्षण के साथ 100 से अधिक रोगी आए। जाड़ा बढ़ने से नसों के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। गलन की वजह से नसें सिकुड़ने से रक्त प्रवाह प्रभावित हो रहा है।
इससे रोगियों को ब्रेन और हार्ट अटैक पड़ रहा है। ब्रेन अटैक के रोगी हैलट इमरजेंसी में भर्ती किए गए हैं। शनिवार देर रात कार्डियोलॉजी में दो हृदय रोगियों की मौत हो गई। इन्हें गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। इसके अलावा कल्याणपुर की एक दमा रोगी महिला चांदनी (52) की मौत हो गई। कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा ने बताया कि रोगी सांस फूलने की शिकायत लेकर आ रहे हैं।