फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Two coaches of a train derailed on the outer side of Bhaupur station no casualties

Kanpur: जनसाधारण एक्सप्रेस के दो कोच बेपटरी, आग की अफवाह पर यात्री कूदे…पांच घायल, सवा छह घंटे बाद रूट बहाल

Fri, 01 Aug 2025 06:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Aug 2025 06:04 PM IST
सार

Kanpur News: भाऊपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर एक ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद ट्रेन को पनकी स्टेशन पर रोक दिया गया है और राहत कार्य के लिए एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Two coaches of a train derailed on the outer side of Bhaupur station no casualties
भाऊपुर रेलवे स्टेशन के आउटर के पास हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद के साबरमती बीजी स्टेशन जा रही ट्रेन नंबर 15268 जनसाधारण एक्सप्रेस शुक्रवार शाम को भाऊपुर स्टेशन के पास डिरेल हो गई। दिल्ली-हावड़ा रूट पर भाऊपुर स्टेशन से करीब 300 मीटर पहले इंजन के बाद के छह व सात नंबर कोच पटरी से उतर गए। ट्रेन के पहियों से चिंगारी और धुआं उठने पर कोच में आग लगने की अफवाह फैल गई जिस पर यात्री कूदकर उतरने लगे। इसमें बिहार निवासी पांच यात्री जख्मी हो गए। ट्रेन लहराने पर लोको पायलट ने उसे तुरंत रोका और कंट्रोल रूम को सूचना दी। करीब एक घंटे में राहत कार्य शुरू किया गया। जख्मी यात्रियों को शिवली सीएचसी भेजा गया है।

विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 4:15 बजे जनसाधारण साबरमती एक्सप्रेस भाऊपुर स्टेशन पहुंचने वाली थी। इस बीच दूसरी ट्रेन को पास कराने के लिए इसे लूप लाइन पर लेने का सिग्नल हुआ। इंजन सहित आधे से अधिक कोच लूप लाइन पर जा चुके थे तभी इंजन से छठा व सातवां कोच बेपटरी हो गया। इससे पूरे 22 कोच हिचकोले खाने लगे और यात्री सहम गए। लूप लाइन पर जाते समय ट्रेन की गति करीब 25 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से बड़ा हादसा बच गया। ट्रेन जैसे ही कुछ सेकेंड बाद रुकी तो यात्री कूदने लगे। रेलवे अफसरों ने दावा किया कि देर रात तक अप लाइन पर ट्रेन संचालन बहाल हो जाएगा। मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

विज्ञापन

हेल्प लाइन नंबर जारी
हादसे के बाद उत्तर-मध्य रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी जानकारी के लिए 0512-2323015 व 3016/3018, टूंडला में 7392959712 और प्रयागराज में 0532-2408128, 2407353, 2408149 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

करीब 26 ट्रेनें प्रभावित, वंदेभारत सहित छह ट्रेनों का रास्ता बदला
डाउन लाइन चालू होने के बावजूद लूप और मेन लाइन के पास ही कोच डिरेल होने से कानपुर से दिल्ली रूट की अप लाइन पर संचालन ठप हो गया। इससे शताब्दी का रूट डायवर्जन हुआ तो मेल व एक्सप्रेस सहित 26 ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। रेल प्रशासन ने ट्रैक बाधित होने की वजह से 22435 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस को कानपुर आने के बाद मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाया। वहीं, 22425 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद स्टेशन के रास्ते, 20175 बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को कानपुर-भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस को लखनऊ–मुरादाबाद-गाजियाबाद, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस को कानपुर अनवरगंज-फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद–टूंडला स्टेशन के रास्ते , 12179 लखनऊ–आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को लखनऊ-शाहजहांपुर-कासगंज–मथुरा- आगरा फोर्ट स्टेशन के रास्ते चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed