फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Two brothers stabbed in old rivalry younger brother dies and elder brother is in critical condition

Kanpur: पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों को मारी चाकू, छोटे भाई की मौत और बड़े की हालत गंभीर, दो गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2025 02:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Aug 2025 02:52 PM IST
सार

Kanpur News: गंगा घाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के आरोपियों ने चलते दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में छोटे भाई फैज की मौत हो गई, जबकि बड़े भाई की हालत गंभीर है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Two brothers stabbed in old rivalry younger brother dies and elder brother is in critical condition
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला 16 बीघा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। बुधवार देर रात हुई इस घटना में चाकू लगने से छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। उसका हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है।  पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, मुख्य दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। वहीं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली गंगा घाट प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया की प्रथम पक्ष से सुल्तान (24) और उसका छोटा भाई फैज (18) उर्फ नवाब पुत्रगण पीर मोहम्मद मूल निवासी जनपद बलिया हालपता 16 बीघा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव व द्वितीय पक्ष से कमल हसन (18) पुत्र नवी हसन निवासी ग्राम तौरा थाना पुरवा जनपद उन्नाव हालपता 16 बीघा थाना गंगाघाट व उसके साथियों के मध्य किसी पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार रात करीब 11 बजे मारपीट हो गई।

विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
इसमें दूसरे पक्ष कमल हसन की ओर से चाकू बाजी की गई। द्वितीय पक्ष द्वारा प्रथम पक्ष के सुल्तान व फैज उपरोक्त पर चाकू से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उन्हें  हैलट अस्पताल कानपुर नगर में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष मोहल्ला 16 बीघा में किराये के मकान में रहते है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर कमल हसन,  कमल हसन के मामा के लड़के भूरे पुत्र अज्ञात. मनीस पुत्र अज्ञात, एजाज पुत्र अज्ञात व कुछ लोग नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

विज्ञापन

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
देर रात हैलेट में उपचार के दौरान फैज की मौत हो गई। वहीं, फैज के बड़े भाई सुल्तान की हालत गंभीर है, जिसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा और मोहल्ले में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की जात पड़ताल के लिए तीन टीमें लगाई गई है। बुधवार सुबह मुख्य आरोपी कमल हसन व उसके मामा के लड़के भूरे को पकड़ लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed