फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Two bodies were found buried after removing fallen tree one was identified other could not identified

Kanpur: गिरे पाकड़ के पेड़ को हटाने पर दबे मिले दो शव, एक की हुई पहचान…दूसरे की नहीं सकी शिनाख्त, जांच शुरू

Thu, 07 Aug 2025 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Aug 2025 10:56 AM IST
सार

Kanpur News: जूही थाना क्षेत्र में बारिश के कारण गिरे एक विशालकाय पेड़ के नीचे से दो शव बरामद हुए हैं। इनमें से एक की पहचान भूरा नामक पल्लेदार के रूप में हुई है, जो रात में अक्सर वहां सोता था। वहीं, दूसरे की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Kanpur Two bodies were found buried after removing fallen tree one was identified other could not identified
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जूही थानाक्षेत्र के मिलिट्री कैंप चौकी के पास मंगलवार तड़के गिरे विशालकाय पाकड़ का पेड़ बुधवार को हटाए जाने के दौरान उसके नीचे दो शव मिले। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से पेड़ को हटवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इनमें से एक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन

मिलिट्री कैंप चौकी से कुछ दूर सैकड़ों साल पुराना पाकड़ का पेड़ था जो झमाझम बारिश के बाद मंगलवार तड़के गिर गया था। पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित होने पर पुलिस ने शाखओं की छंटाई करवाकर आवागमन शुरू करा दिया था। बुधवार को नगर निगम कर्मी पेड़ काटकर हटा रहे थे, तभी उन्हें एक हाथ नजर आया।

विज्ञापन

एक की हुई पहचान, दूसरे के शिनाख्त के प्रयास जारी
उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से जब पेड़ को हटवाया तो उसके नीचे दो शव दबे मिले। जूही थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पेड़ के नीचे चबूतरे पर ट्रांसपोर्टनगर में काम करने वाले पल्लेदार रात में सोते थे। मृतकों में एक बर्फ फैक्टरी में काम करने वाला भूरा था, जबकि दूसरे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed