{"_id":"68f63bfa786013f80d0874b8","slug":"kanpur-two-accused-arrested-for-breaking-into-a-colony-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कॉलोनी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कॉलोनी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 20 Oct 2025 07:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ थानाक्षेत्र में चोरों ने एक बंद पड़ी कॉलोनी का ताला तोड़कर नगदी जेवरात समेत करीब आठ लाख की कीमत का माल पार कर दिया था। पीड़ित के वापस आने पर सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए थे। पीड़ित ने एक आरोपी पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरी के माल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जाजमऊ के आशियाना कॉलोनी निवासी अफसार अहमद के मुताबिक बीते रविवार की सुबह वह परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम के शामिल होने के लिए परिवार क्व साथ अपने पैतृक घर फतेहपुर गए हुए थे। कॉलोनी के फ्लैट में ताला लगा था। जिसके चलते चोरों ने ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी तोड़ करीब आठ लाख की कीमत के जेवरात पार कर दिए। पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो पीड़ित अफसार को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर उसी कॉलोनी के निवासी शोएब आलम उर्फ सैफ और कैलाश नगर निवासी साहित्य दोहरे को जाजमऊ के व्योंदी गांव से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी का आठ लाख का माल बरामद हुआ है।