फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Trying to Misdeed with dance girls in New Year party, violence on protest

Kanpur: न्यू ईयर पार्टी में डांस गर्ल्स से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट

Wed, 01 Jan 2025 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jan 2025 11:21 PM IST
सार

Kanpur News: न्यू ईयर पार्टी में डांस गर्ल्स से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur: Trying to Misdeed with dance girls in New Year party, violence on protest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

डांस और जागरण पार्टी में काम करने वाली नौबस्ता निवासी युवती ने चकेरी थाने में दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। युवती ने बताया कि वह 31 दिसंबर को गोविंदनगर निवासी महिला साथी के साथ अहिरवां स्थित होटल में आयोजित न्यू ईयर पार्टी में एंटरटेन करने गई थी। उन्हें पहले बर्थडे पार्टी की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे डांस कार्यक्रम समाप्ति पर होटल संचालक ने छह साथियों के साथ उन्हें खींचकर कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ कर अश्लीलता की। विरोध करने पर आरोपियों ने जमीन पर गिराकर पीटा और मोबाइल छीन लिया। मारपीट में उनके सर पर चोटें भी आईं हैं। बचकर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के सामने ही आरोपी कार से अपने साथियों के साथ भाग निकला। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed