{"_id":"6abbdf8981a6d77eb4034cb3","slug":"kanpur-truck-loaded-with-chemical-drums-overturns-on-elevated-bridge-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एलिवेटेड पुल पर केमिकल ड्रम से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एलिवेटेड पुल पर केमिकल ड्रम से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, लगा जाम
Tue, 29 Sep 2026 09:34 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:34 PM IST
सार
Kanpur news: एलिवेटेड पुल पर केमिकल ड्रम से लदा ट्रक पलटने से भीषण जाम लग गया। हादसा यशोदानगर में हुआ।
विज्ञापन
ट्रक पलटने से बिखरे पड़े केमिकल लदे ड्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यशोदानगर से गुजर रहे एलिवेटेड पुल पर मंगलवार तड़के केमिकल के ड्रम लेकर जाजमऊ जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्रमों का केमिकल और बोरियों में बंद सफेद रंग का पाउडर सड़क पर फैल गया। हाईवे पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस व हाईवे की पेट्रोलिंग टीम ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकलवाने के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक को किनारे करवाया। करीब दो घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
कानपुर देहात के पुखरायां-बरौल के हैदरपुर गांव निवासी चालक तबरेज आलम ट्रक में चमड़े की सफाई और फिनिशिंग के लिए प्रयुक्त होने वाला केमिकल और पाउडर लेकर हैदराबाद से जाजमऊ जा रहे थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे ट्रक यशोदानगर एलिवेडेट पुल पर पहुंचा।
विज्ञापन
घटना के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
चालक को अचानक झपकी आने से हादसा हो गया। पुलिस व एनएचएआई की टीम ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक तबरेज को शीशा ताेड़कर निकाला। दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया यातायात को डायवर्ट कराया गया था। कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाती हाइड्रा क्रेन
- फोटो : अमर उजाला
रिएक्शन की आशंका पर किया पाउडर का छिड़काव
मौके पर दमकल की टीम भी पहुंची और केमिकल का रिएक्शन होने की आशंका पर पाउडर का छिड़काव किया। इसी दौरान फैक्टरी का काम देखने वाले बिठूर निवासी पवन कुमार मिश्रा सहकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने केमिकल के अति ज्वलनशील न होने का दावा किया। इसके बाद दमकल टीम लौट गई।
मौके पर दमकल की टीम भी पहुंची और केमिकल का रिएक्शन होने की आशंका पर पाउडर का छिड़काव किया। इसी दौरान फैक्टरी का काम देखने वाले बिठूर निवासी पवन कुमार मिश्रा सहकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने केमिकल के अति ज्वलनशील न होने का दावा किया। इसके बाद दमकल टीम लौट गई।