फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Troubled by the threat, woman appealed to the Kalyanpur police

Kanpur: विकास दुबे के रिश्तेदार हैं, घर छोड़कर भाग जाओ..., परेशान महिला ने कल्याणपुर पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 08 Jul 2023 10:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Jul 2023 10:39 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में विकास दुबे का रिश्तेदार बता महिला को धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Kanpur: Troubled by the threat, woman appealed to the Kalyanpur police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे के रिश्तेदार हैं, घर छोड़कर भाग जाओ। नानकारी निवासी पीड़िता ने दबंगों से परेशान होकर कल्याणपुर पुलिस से गुहार लगाई है। पीड़िता पंडित प्रिया शर्मा का आरोप है कि दबंग उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। प्रिया ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला परिवार उनका घर कब्जाने के लिए आए दिन प्रताड़ित करता है।

विज्ञापन


विकास दुबे का रिश्तेदार बताकर घर खाली करने को कहता है। आरोपी उनके घर के बाहर गैस भट्ठी जलाकर व्यावसायिक गतिविधि संचालित करते हैं। उन्होंने विरोध किया तो गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना से उनकी पांच वर्षीय बेटी भी काफी डरी हुई है। पीड़िता ने मामले को लेकर कल्याणपुर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि जब चौकी प्रभारी जांच करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके सामने ही उससे गाली गलौज की। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed